Class 12th Economics Important Question Answer PDF Download

Class 12th Economics Important Question Answer PDF

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर किन्ही 10 प्रश्नों के उत्तर दें।

अति महत्वपूर्ण मॉडल सेट – 5

Q.1. पूंजीवादी अर्थव्यवस्था को परिभाषित कीजिए।
Ans. पूँजीवादी अर्थव्यवस्था से अभिप्राय एक ऐसी आर्थिक प्रणाली से है जिसमें उत्पत्ति के सभी साधनों पर निजी व्यक्तियों का स्वामित्व व नियंत्रण होता है तथा आर्थिक क्रियाओं का संचालन निजी हित व लाभ प्रेरणा के उद्देश्य से किया जाता है। सरकार के आर्थिक कामकाज के प्रबंध से किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं होता है।

 

Q.2. एक अर्थव्यवस्था की दो आधारभूत आर्थिक क्रियाएँ बताइए।
Ans. एक अर्थव्यवस्था की दो आधारभूत आर्थिक क्रियाएँ निम्नलिखित हैं-
(i) उत्पादन- अर्थशास्त्र में उत्पादन औद्योगिक द्वारा वस्तुओं, सामानों या सेवाओं को निर्मित। करने की प्रक्रिया को कहते हैं। कृषि भी अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख अंग है।
(ii) वितरण- चाहे कृषि क्षेत्र हो या उद्योग अथवा व्यापार, वितरण एक अर्थव्यवस्था का प्रमुख क्रियाकलाप है। आधुनिक अर्थव्यवस्था के उत्पादन एवं वितरण दो प्रमुख क्रियाकलाप है।

 

Q.3. नकद कोष अनुपात का क्या अर्थ है?

Ans. बैंक कुल जमा राशि में से कुछ भाग अपने पास नकद कोष के रूप में रख लेते हैं ताकि उससे जमाकर्त्ताओं की आवश्यकता को पूरा कर सके। कुल जमा का जो अनुपात बैंक अपने पास नकदी के रूप में रखते हैं, उसे नकद कोष अनुपात कहते हैं।

 

Q.4. व्यापार चक्र की परिभाषा लिखें।

Ans. हैन्सन के अनुसार- “व्यापार-चक्र अर्थव्यवस्था के किसी विशेष औद्योगिक क्षेत्र में प्रकट होता है जिससे तेजी या मंदी अत्यन्त ही अन्तर्सम्बन्धित आधुनिक समाज के अन्य वर्गों में पुनर्वितरित हो जाती है।” हाटे के शब्दों में, “व्यापार चक्र के अन्तर्गत एक दिशा में हुए परिवर्तन केवल अपना निवारण ही प्रस्तुत नहीं करते वरन् दूसरी दिशा में होनेवाले परिवर्तनों को जन्म देते हैं।

 

Q.5. इच्छा एवं मांग में दो अन्तर बताइए।

Ans. इच्छा और माँग में दो अन्तर निम्नलिखित है

इच्छा

(i) इच्छा केवल एक विशेष वस्तु के लिए एक व्यक्ति की मात्रा को संदर्भित करता है।

(ii) एक व्यक्ति किसी भी समय किसी भी चीज की इच्छा कर सकता है। इच्छा की कोई सीमायें नहीं हैं।

माँग

(i) माँग एक विशेष वस्तु के लिये भुगतान करने की क्षमता और इच्छा से समर्थित इच्छा को संदर्भित करती है।

(ii) माँग को प्रभावित करने की क्षमता, खरीदने की इच्छा आदि जैसी कई सीमाएँ हैं।

 

Q.6. सन्तुलन कीमत की परिभाषा बताइए।

Ans. सन्तुलन का शाब्दिक अर्थ उस स्थिति से है जहाँ से परिवर्तन की प्रवृत्ति न हो। दूसरे शब्दों में सन्तुलन वह स्थिति है जहाँ सन्तुलन को निर्धारित करने वाली शक्तियाँ सन्तुलन में हो या एक दूसरे के बराबर हो। यहाँ सन्तुलन कीमत को निर्धारित करने वाली शक्तियाँ वस्तु की माँग और आपूर्ति की मात्राएँ हैं। जिस कीमत पर किसी वस्तु की माँगी गयी मात्रा उसकी आपूर्ति की मात्रा के बराबर हो उसे सन्तुलन कीमत कहते हैं।

 

Q.7. एकाधिकार उत्पन्न होने के दो प्रमुख कारण बताइए।

Ans. एकाधिकार उत्पन्न होने के दो प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं

(i) सरकारी लाइसेंस – इसका मतलब यह है कि एक फर्म किसी उद्योग में प्रवेश करने से पहले उस सरकार से अनुमति लेने की आवश्यकता होती है। लाइसेंस का उपयोग योग्यता के न्यूनतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिये किया जाता है। नई फर्मों का लाइसेंस न देकर, सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि बाजार में केवल एक ही फर्म संचालित हो ।

(ii) कच्चे माल पर नियंत्रण – एकाधिकार किसी विशेष उद्योग में आवश्यक कुछ आवश्यक कच्चे माल के एकमात्र स्वामित्व या नियंत्रण के कारण भी उत्पन्न होता है।

 

Q.8. समष्टि अर्थशास्त्र किस विषय का अध्ययन करता है?

Ans. समष्टि अर्थशास्त्र में अर्थव्यवस्था के आर्थिक समूहों जैसे-राष्ट्रीय आय, रोजगार, प्रति व्यक्ति आय और उपभोग, आर्थिक विकास, अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार, विषयों का अध्ययन किया जाता है। विदेशी विनिमय इत्यादि 

 

Q.9. उपभोक्ता माँग वक्र कब शिफ्ट करता है?

Ans. अन्य बातें सामान रहने पर कीमत में परिवर्तन होने पर माँग वक्र पर संचरण होता है। इसके विपरीत वस्तु की कीमत समान रहने पर उपभोक्ता की आय तथा रुचि में परिवर्तन होने पर माँग वक्र पर खिसकाव होता है।

 

Q.10. सीमान्त उत्पाद क्या है?

अथवा, किसी कारक का सीमान्त उत्पाद मूल्य क्या है?

Ans. जब किसी उद्योग में अन्य साधनों को स्थायी रखकर किसी एक साधन की मात्रा बढ़ाई जाती है तो उपज में क्रमश: बढ़ते हुए अनुपात में वृद्धि होती है इसे ही सीमान्त उत्पाद कहते हैं। जब कुल उत्पादन बढ़ती दर से बढ़ता है तो सीमान्त उत्पाद भी बढ़ता है। जब कुल उत्पाद अधिकतम होता है तब सीमान्त उत्पाद शून्य होता है जब कुल उत्पाद घट रहा होता है, तब सीमान्त उत्पाद ऋणात्मक होता है। जब कुल उत्पाद घटती दर से बढ़ता है तो सीमान्त उत्पाद कम होता है।

 

All Study Material of  Class 12th Economics (अर्थशाश्त्र )

Here, In this post, We are going to cover All the chapters of class 12 Economics. Here we will discuss all the questions of Economics whether it is objective paper subjective one by one in hindi.

 S.N Economics New Batch 2022
A व्यष्टि अर्थशाश्त्र
1 Chapter 1
2 Chapter 2
3 Chapter 3
4 Chapter 4
5 Chapter 5
 B समष्टि अर्थशाश्त्र
 1 Chapter 1
 2 Chapter 2
 3 Chapter 3
4 Chapter 4
 5 Chapter 5

Bihar Board Class 12th Economics

For Anything Join Telegram Property Technology in the Era of COVID - Ventech
Live Class Subscribe (12th Arts) Property Technology in the Era of COVID - Ventech
Competitive Exam (After 12th) Property Technology in the Era of COVID - Ventech

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page