Economics Question Answer Bihar Board Class 12th PDF Download

Economics Question Answer Bihar Board Class 12th PDF

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर किन्ही 10 प्रश्नों के उत्तर दें।

अति महत्वपूर्ण मॉडल सेट – 6

Q.1. स्फीति का क्या अर्थ है?

अथवा, मुद्रा स्फीति क्या है?

Ans. सामान्य भाषा में मुद्रा – स्फीति का अर्थ कीमतों की वृद्धि या मुद्रा के मूल्य में हास होता है। स्फीति वह स्थिति होती है जिसमें कीमतों की सामान्य प्रवृत्ति आन्तरिक रूप से पीढ़ियों की पंक्ति की तरह ऊपर की ओर बढ़ने की होती है। अन्य शब्दों में, इसे इस प्रकार कहा जा सकता है कि कीमत स्तर के पीछे एक भारी बोझ उठाने वाला यंत्र होता है। जो कीमत को तो गिरने से रोकता है किन्तु इसमें वृद्धि को अनुमोदित करता है।

 

केमरर के शब्दों में-“यदि मुद्रा कि मात्रा अधिक हो और वस्तुओं की मात्रा उत्पादन घटने के कारण कम हो जाय तो इस स्थिति को मुद्रा प्रसार की दशा कहते हैं।”

 

Q.2. किसी सरकार के प्रमुख कार्य क्या हैं?

Ans. किसी सरकार के प्रमुख कार्य ये हैं-

1. सार्वजनिक क्षेत्र पर नियंत्रण,

2. निजी क्षेत्रों का विनियमन,

3. देश की बाहरी और आन्तरिक सुरक्षा,

4. प्रशासनिक व्यवस्था,

5. सिंचाई एवं पेयजल की व्यवस्था,

6. खाद्यान्न नीति बनाना,

7 लोगों को रहने की व्यवस्था करना,

8. रोजगार बढ़ाना

9. मुद्रा स्फीति का नियंत्रण

10. कर लगाना, इत्यादि।

 

Q.3. अनाधिमान वक्र को परिभाषित करें।

Ans. अनाधिमान वक्र एक ऐसा वक्र होता है जो उपभोक्ता को समान संतुष्टि देने वाला विभिन्न वस्तुओं के संयोजनों (Bundles) को रेखाचित्र के रूप में दर्शाता है। हम जानते हैं कि ये सभी बंडल उपभोक्ता को एक समान संतुष्टि देते हैं। अतः वह इनके प्रति उदासीन होती है। अतः इस वक्र को तटस्थता वक्र या उदासीनता वक्र नाम दिया गया है। 

 

Q.4. प्रति इकाई कर लगाने पर फर्म की पूर्ति वक्र किस ओर शिफ्ट करती है?

Ans. भारत में विनिर्माण क्षेत्र में उत्पादक जिन वस्तुओं का उत्पादन करते हैं उन पर उत्पाद कर लगाया जाता है। यह फर्म के कुल उत्पादन पर लगाया जाता है। इससे कुल परिवर्तित लागत में वृद्धि हो जाती है। कर में वृद्धि के फलस्वरूप सीमान्त लागत में वृद्धि हो जाती है। प्रति इकाई कर लगाने पर फर्म की पूर्ति वक्र दाईं ओर खिसक जाती है।

 

Q.5. मध्यवर्ती वस्तुओं के दो उदाहरण दें।

Ans. मध्यवर्ती वस्तुओं के दो उदाहरण निम्नलिखित हैं

1. टेक्सटाइल

2. ट्रांजिस्टर

 

Q.6. मूल्य ह्रास से आप क्या समझते हैं?

Ans. आमतौर पर मूल्य ह्रास शब्द का प्रयोग मूल्य में कमी को दर्शाने के लिए किया जाता है। लेकिन लेखांकन में इस शब्द का प्रयोग अचल सम्पत्ति के पुस्तक मूल्य में कमी को दर्शाने के लिए किया जाता है। मूल्य ह्रास सम्पत्ति के पुस्तक मूल्य में स्थायी और निरंतर होनेवाली कमी को कहा जाता है।

 

Q.7. राष्ट्रीय आय गणना में निवल निवेश को परिभाषित करें।

Ans. राष्ट्रीय आय की गणना में निवल निवेश की परिभाषा-पूँजी स्टॉक में अतिरिक्त वृद्धि तथा सकल निवेश के विपरीत इसमें पूँजी स्टॉक के अवक्षय के लिए प्रतिस्थापन शामिल नहीं होता है।

 

Q.8. मुद्रा लेखा की इकाई है, समझाइये ।

Ans. आधुनिक आर्थिक ढाँचा स्वत्व पर आधारित है और सेवाओं का मूल्य ज्ञात किया जा सकता है। यह मुद्रा के रूप में ही प्रदान की जाती है। वास्तव में साख का महत्व अब इतना अधिक बढ़ गया है कि इसको वर्तमान आर्थिक उन्नति की आधारशिला के अतिरिक्त भावी भुगतानों का भी आधार माना जाता है।

 

Q.9. आवश्यकताओं के दुहरा संयोग से आप क्या समझते हैं?

Ans. आवश्यकताओं का दोहरा संयोग विनिमय प्रणाली की एक अनिवार्य विशेषता है जहाँ मुद्रा का उपयोग किए बिना वस्तुओं का विनिमय होता है। इसकी तुलना में ऐसी अर्थव्यवस्था जहाँ मुद्रा का प्रयोग होता है वहाँ मुद्रा महत्वपूर्ण मध्यवर्ती भूमिका प्रदान करके आवश्यकताओं के दोहरे संयोग की जरूरत को खत्म कर देती है।

 

Q.10. निर्गत गुणक क्या है?

Ans. निर्गत गुणक का अर्थ उस स्थिति से लगाया जाता है जब क्रेता तथा विक्रेता अपनी सामानों को बाहर की बाजारों में कई गुणा अधिक दामों पर क्रय या विक्रय करते हैं |

All Study Material of  Class 12th Economics (अर्थशाश्त्र )

Here, In this post, We are going to cover All the chapters of class 12 Economics. Here we will discuss all the questions of Economics whether it is objective paper subjective one by one in hindi.

 S.N Economics New Batch 2022
A व्यष्टि अर्थशाश्त्र
1 Chapter 1
2 Chapter 2
3 Chapter 3
4 Chapter 4
5 Chapter 5
 B समष्टि अर्थशाश्त्र
 1 Chapter 1
 2 Chapter 2
 3 Chapter 3
4 Chapter 4
 5 Chapter 5

Bihar Board Class 12th Economics

For Anything Join Telegram Property Technology in the Era of COVID - Ventech
Live Class Subscribe (12th Arts) Property Technology in the Era of COVID - Ventech
Competitive Exam (After 12th) Property Technology in the Era of COVID - Ventech

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page