Economics ka Subjective Question Class 12th

Economics ka Subjective Question Class 12th

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर किन्ही 10 प्रश्नों के उत्तर दें।

अति महत्वपूर्ण मॉडल सेट – 8

Q.1. प्रथम नरसिम्हम समिति की किन्हीं दो सिफारिशों को लिखें।

Ans. प्रथम नरसिम्हम् समिति की निम्नलिखित दो सिफारिशें महत्वपूर्ण हैं :

(i) सरकारी कर्ज पर ब्याज दरें बाजार से सम्बन्धित होनी चाहिए, जिससे ऐसी स्थिति में खुले बाजार के कार्यकलाप किये जा सकें।

(ii) पूँजी पर्याप्तता मापदण्ड, आय की पहचान के लिए विवेकसम्मत मानदण्ड, आस्थियाँ वर्गीकरण और अशोध्य ऋणों के लिए व्यवस्था शामिल है।

 

Q.2. मूल्य तथा माँगों में क्या सम्बन्ध है?

Ans. मूल्य तथा माँग के बीच के सम्बन्ध को माँग के नियम द्वारा व्यक्त किया गया है। माँग का नियम यह बताता है कि मूल्य तथा माँग में विपरीत सम्बन्ध होता है। अन्य बातें समान रहने पर माँग का नियम बताता है कि किसी वस्तु का मूल्य कम होने पर उस वस्तु की माँग बढ़ जाती है तथा वस्तु का मूल्य बढ़ने पर इस वस्तु की माँग घट जाती है। इस तरह मूल्य तथा माँग के बीच विपरीत सम्बन्ध पाया जाता है।

 

Q.3. स्थिर लागत से क्या आशय है?

Ans. स्थिर लागत वे लागतें हैं जिनमें उत्पादन की मत्रा में होने वाले परिवर्तनके साथ परिवर्तन नहीं होता है। उत्पादन शून्य हो या अधिकतम हो, स्थिर लागत स्थिर ही रहती है। स्थिर लागत में निम्नलिखित खर्च शामिल किए जाते हैं-

(i) किराया

(ii) स्थायी कर्मचारियों का वेतन

(iii) लाईसेंस फीस आदि।

 

Q.4. प्रत्यक्ष कर कौन-कौन हैं? अथवा, प्रत्यक्ष कर के दो उदाहरण दें।

Ans. प्रत्यक्ष कर व्यक्तियों की आय और सम्पत्ति पर लगाया जाता है जिसका भुगतान उन्हें प्रत्यक्ष रूप से सरकार को कारण पड़ता है। जैसे-1 सम्पति कर 2. उपहार कर 3. आयकर 4. कार्पोरेट कर 5. व्यय कर आदि।

 

Q.5. साख नियंत्रण का क्या अभिप्राय है?

Ans. भविष्य में भुगतान करने की प्रतिज्ञा के आधार पर वर्तमान में मुद्रा अथवा सेवा अथवा वस्तु प्राप्त करना ही साख है। इस साख का उचित नियमन तथा नियंत्रण करना ही साख कहलाता है। भारत में रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया साख का नियंत्रण करता है।

 

Q.6. श्रेष्ठ मुद्रा के गुण क्या हैं?

अथवा, श्रेष्ठ मुद्रा के दो गुण बताइए।

Ans. श्रेष्ठ मुद्रा के गुण हैं-

1. विनिमय का माध्यम एवं स्वतंत्रतापूर्वक हस्तांतरण,

2. ऋणों का अन्तिम भुगतान दाता,

3. टिकाऊपन,

4. साख का आधार,

5. सामाजिक आय के वितरण का सरलीकरण,

6. पूँजी की उत्पादकता बढ़ाने वाला,

7. मुद्रा शोधन क्षमता बनाये रखने वाला,

8. संचयन शक्ति को बढ़ाने वाला।

Economics Model SET (1 to 10) : Click here

 

Q.7. सकल राष्ट्रीय उत्पाद से आप क्या समझते हैं?

Ans. सकल राष्ट्रीय उत्पाद सकल घरेलू उत्पाद के समकक्ष होता है। इसमें दूसरे देशों से अर्जित आय भी सम्मिलत किया जाता है। इसमें दूसरे देशों के लोगों को दिये जाने वाले भुगतान को घटा दिया जाता है। इसका सूत्र इस प्रकार है

सकल राष्ट्रीय उत्पाद = सकल घरेलू उत्पाद दूसरे देशों से अर्जित साधन-दूसरे देश के लोगों को साधन आय का भुगतान

 

Q.8. अर्थव्यवस्था के द्वितीयक क्षेत्र की परिभाषा दीजिए।

Ans. अर्थव्यवस्था का प्रथम क्षेत्र परिवार है और दूसरा क्षेत्र परिवार कहलाता है। फर्म वह क्षेत्र है जो उत्पादन के विभिन्न साधनों के सहयोग से वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन करता है। इसी क्षेत्र से परिवार अपनी आवश्यकताओं की वस्तुओं को खरीदता है। दूसरे शब्दों में द्वितीयक क्षेत्र केवल उपभोग वस्तुओं का उत्पादन करता है।

 

Q.9. आय के चक्रीय प्रवाह द्वारा अर्थ व्यवस्था के संतुलन को दर्शाइए।

Ans. उत्पादन प्रक्रिया के दौरान आय का सृजन होता है। इसके अन्तर्गत वस्तुओं एवं सेवाओं के उत्पादन से साधनों को आय प्राप्त होती है। उत्पादन के साधन, उनके द्वारा दी गई उत्पादक सेवाओं के बदले, लगान, मजदूरी, ब्याज तथा लाभ के रूप में आय प्राप्त करते हैं। इस प्रकार अर्जित आय को साधन स्वामी अर्थव्यवस्था में उत्पादित वस्तुओं एवं सेवाओं के क्रय पर खर्च करते हैं। इस प्रकार आय (या, मुद्रा), पहले फर्मों (उत्पादन इकाइयों) से साधन स्वामियों ( या परिवारों) की ओर साधन भुगतानों के रूप में और फिर परिवार से फर्मों के पास उपयोग व्यय के रूप में हस्तांतरित होती है। आय का यह प्रवाह, चक्रीय रूप धारण कर लेता है, जिसे आय का चक्रीय प्रवाह कहते हैं।

 

All Study Material of  Class 12th Economics (अर्थशाश्त्र )

Here, In this post, We are going to cover All the chapters of class 12 Economics. Here we will discuss all the questions of Economics whether it is objective paper subjective one by one in hindi.

 S.N Economics New Batch 2022
A व्यष्टि अर्थशाश्त्र
1 Chapter 1
2 Chapter 2
3 Chapter 3
4 Chapter 4
5 Chapter 5
 B समष्टि अर्थशाश्त्र
 1 Chapter 1
 2 Chapter 2
 3 Chapter 3
4 Chapter 4
 5 Chapter 5

Bihar Board Class 12th Economics

For Anything Join Telegram Property Technology in the Era of COVID - Ventech
Live Class Subscribe (12th Arts) Property Technology in the Era of COVID - Ventech
Competitive Exam (After 12th) Property Technology in the Era of COVID - Ventech

Economics ka Subjective Question Class 12th,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page