Political Science Subjective Question PDF Download : Short & Long Questions

Political Science Subjective Question PDF Download

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर किन्हीं 10 प्रश्नों के उत्तर दें।

अति महत्त्वपूर्ण मॉडल सेट – 8

Q.1. सार्क (SAARC) क्या है?

Ans दक्षेस (साउथ एशियन एसोसियेशन) फॉर रीजनल कोऑपरेशन (SAARC) दक्षिण एशियाई देशों द्वारा बहुस्तरीय साधनों से आपस में सहयोग करने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है। इसकी शुरूआत 1985 में हुई। दुर्भाग्य से विभेदों की मौजूदगी के कारण दक्षेस को ज्यादा सफलता नहीं मिली है। दक्षेस के सदस्य देशों ने सन् 2002 में दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार क्षेत्र समझौते पर दस्तखत किये। इसमें पूरे दक्षिण एशिया के लिए मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने का वायदा है।

 

Q. 2. द्वि-राष्ट्र सिद्धांत क्या है?

Ans. द्वि-राष्ट्र सिद्धान्त दो मतों, दो प्रभावों एवं दो ध्रुवों को मानता है। भारत-पाकिस्तान का विभाजन इसी सिद्धान्त के आधार पर हुआ यहाँ हिन्दुओं और मुसलमान दो मुख्य कौमे हैं। इसीलिए ब्रिटिश सरकार ने इंडिया का विभाजन भारत और पाकिस्तान के रूप में किया।

 

Q. 3. भारतीय राजनीति में ‘कांगेस प्रभुत्व’ से आप क्या समझते हैं ?

Ans. एक लम्बे समय तक भारतीय राजनीति में एक राजनीतिक दल अर्थात् कांग्रेस का प्रभुत्व रहा जिसका कारण प्रमुख रूप से यह था कि अन्य कोई दूसरा दल कांग्रेस के समान रूप में उभर कर नहीं आया। दूसरा कारण यह भी था कि कांग्रेस के पास राष्ट्रीय आन्दोलन की विरासत साथ थी व पंडित जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गाँधी व सरदार पटेल लाल बहादुर शास्त्री जैसे लोगों का नेतृत्व रहा। जिन्होंने देश को मजबूत किया बल्कि समाज को भी एक नई दिशा दी। 1952 से लेकर 1967 तक 1971 से लेकर 1977 तक 1980 से लेकर 1989 तक 1991 से लेकर 1996 तक कांग्रेस का प्रभाव रहा है अर्थात् प्रभुत्व रहा है।

 

Q. 4. स्वतंत्रता के समय भारत के समक्ष कौन सी चुनौतियाँ थीं?

Ans. प्रत्येक राष्ट्र को स्वतंत्रता के साथ कतनी ही समस्याओं का सामना करना होता है क्योंकि दासता के कारण वह सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, हर दृष्टि से पिछड़ा हुआ होता है और कोई भी साम्राज्यवादी शक्ति अपने किसी उपनिवेश का विकास करने की ओर ध्यान न देकर उसका हर प्रकार से शोषण करती है। यही बात भारत पर भी लागू हुई। अंग्रेजों ने इसका दिल खोलकर शोषण किया था। स्वतंत्रता के समय भारत के समक्ष मुख्य रूप से निम्नलिखित चुनौतियाँ थीं

(i) सामाजिक एकता की समस्या (ii) सांप्रदायिकता (iii) रजबाड़ों की समस्या (iv) सामाजिक समानता तथा सामाजिक न्याय की समस्या (v) निरक्षरता (vi) सामाजिक कुरीतियाँ (vii) अत्यधिक गरीबी इत्यादि।

 

Q.5. ‘चिपको आंदोलन’ पर एक निबंध लिखिए।

Ans. चिपको आन्दोलन उत्तराखंड में जंगल के अधिकारियों के पक्षपाती व्यवहार के कारण

से प्रारम्भ हुआ। जंगल के अधिकारियों ने ग्राम के लोगों को कृषि के यन्त्र बनाने के लिए लकड़ी काटने की अनुमति नहीं दी जबकि उन्होंने खेल की सामग्री बनाने वाले ठेकेदारों को भूमिखंड हो दे दिया। इसके विरुद्ध ग्राम की महिलाओं ने अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ आन्दोलन प्रारम्भ कर दिया। यह आन्दोलन मात्र कुछ लकड़ी की अनुमति ना मिलने से ही नहीं था। वास्तव में इसमें कई प्रकार के मुद्दे उठाये गये थे। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय का व्यवहार था। ग्रामीणों को पूर्ति की जाने वाली शराब के विरुद्ध था व जंगल के अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ था। इसमें यह भी माँग थी कि स्थानीय स्रोतों पर स्थानीय लोगों का ही अधिकार हो ।

 

Q.6. एक ध्रुवीय व्यवस्था क्या है?

Ans. 1991 से पूर्व विश्व में दो महाशक्तियाँ थीं। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका और सोवियत संघा 1991 में सोवियत संघ के 15 राज्य अलग-अलग हो गये फलतः विश्वशक्ति के रूप में अमेरिका के मुकाबले सोवियत संघ का वर्चस्व समाप्त हो गया। आज विश्व में हर क्षेत्र में अमेरिका की चौधराहट है। इसे ही एक ध्रुवीय विश्व व्यवस्था कहते हैं।

 

Q.7. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

Ans. संयुक्त राष्ट्र के कार्यों का संचालन करने के लिए एक सचिवालय है। इसके अध्यक्ष को महासचिव कहा जाता है। सर्वप्रथम नावें के त्रिगवेली प्रथम महासचिव बने थे। इसके बाद महासचिव कोफी अन्नान बने हैं। ये दोबारा निर्वाचित हुए हैं।

महासचिव के प्रमुख कार्य निम्नलिखित होते हैं

1. महासचिव सुरक्षा परिषद, आर्थिक तथा सामाजिक परिषद आदि की बैठकों को आमंत्रित करता है।

2. संघ के विभिन्न अंगों के द्वारा लिये गये निर्णयों को लागू करता है।

3. यदि विश्व में कहीं भी शांति को खतरा पैदा होता है तो उसकी सूचना सुरक्षा परिषद को देता है।

4. सचिवालय के सारे कार्यों की रिपोर्ट महासभा को देता है।

5. अंतर्राष्ट्रीय विवादों को सुलझाना, अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं का सर्वेक्षण, अंतर्राष्ट्रीय गोष्ठियों का आयोजन आदि।

 

Q.18. पेरेस्वोइका से आप क्या समझते हैं?

Ans. सन् 1985 में सोवियत संघ का बागडोर मिखाइल गोर्बाचोव ने संभाली। उसने पेरेस्बोइका (पुनर्गठन) की नीति अपनाई। पेरेस्त्रोइका से अभिप्राय था लोगों का मानसिक और नैतिक स्थिति में सुधार लाना और उसके लिए लोगों को विचार की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता दिया जाना तथा साम्यवादी दलों की तानाशाही को समाप्त किया जाना आवश्यक है।

 

Q.9. क्षेत्रीय संगठन किसे कहते हैं?

Ans. क्षेत्रीय संगठन को बनाने का उद्देश्य अपने-अपने इलाके में चलने वाली ऐतिहासिक दुश्मनियों को भुला देना है। साथ-ही-साथ जो भी कमजोरियाँ या कठिनाइयाँ क्षेत्रीय देशों के सामने आएँ उन्हें परस्पर सहयोग से स्थानीय स्तर पर उनका समाधान ढूँढ़ने का प्रयास किया जाए।

क्षेत्रीय संगठनों के राष्ट्र सदस्य अपने-अपने इलाकों में अधिक शांतिपूर्ण और सहकारी क्षेत्रीय व्यवस्था विकसित करने की कोशिश करें। वे चाहते हैं कि वे अपने क्षेत्र के देशों की अर्थव्यवस्थाओं का समूह बनाने की दिशा में कार्य करें। इसके दो उदाहरण यूरोपीय संघ और आसियान हैं।

 

Q.10. ‘वीटो’ पावर क्या है और वह किसे प्राप्त है?

Ans. सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों में से कोई एक अपने निषेधाधिकार (वोटो) का प्रयोग कर सकता है और इस तरह वह किसी फैसले को रोक सकता है, भले ही अन्य स्थायी सदस्यों और सभी अस्थायी सदस्यों ने उस फैसले के पक्ष में मतदान किया हो।

 

Political Science Model Set-(1 to 10) : Click here

 

Political Science all chapters Important question

भाग – A  समकालीन विश्व की राजनीति
1 शीत युद्ध का दौर
2 दो ध्रुवीयता का अंत
3 समकालीन विश्व में अमेरिकी वर्चस्व 
4 सत्ता के वैकल्पिक केंद्र
5 समकालीन दक्षिण एशिया 
6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन 
7 समकालीन विश्व में सुरक्षा 
8 पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन 
9 वैश्विकरण
भाग – B स्वतंत्रता के समय से भारतीय राजनीति
 1 राष्ट्र-निर्माण की चुनौतियां
 2 एक दल के प्रभुत्व का दौर
 3 नियोजित विकास की राजनीति 
 4 भारत के विदेश संबंध 
 5 कांग्रेस प्रणाली : चुनौतियाँ और पुनर्स्थापना
 6 लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट
7 जन आंदोलनो का उदय
 8 क्षेत्रीय आकांक्षाएं
 9 भारतीय राजनीति : नए बदलाव
For Anything Join Telegram Property Technology in the Era of COVID - Ventech
Live Class Subscribe (12th Arts) Property Technology in the Era of COVID - Ventech
Competitive Exam (After 12th) Property Technology in the Era of COVID - Ventech

political science ke important question answer, political science long question, political science ka important question, question and answer political science, important question answer of political science class 12, political science important questions, important question political science, political science class 12 most important questions, political science subjective question, political science ka subjective question, 12th Political Science Important Questions Bihar Board, 12th Political Science Important Questions Bihar Board, Political Science Subjective Question PDF Download,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page