Political Science ke Important Question Answer Bihar Board PDF Download

Political Science ke Important Question Answer

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर किन्हीं 10 प्रश्नों के उत्तर दें।

अति महत्त्वपूर्ण मॉडल सेट – 12

Q.1. भूमण्डलीकरण एवं उदारीकरण के बीच का अंतर स्पष्ट कीजिए।

Ans. सन् 1991 ई. में अपनायी गयी विश्व व्यवस्था का प्रभाव आर्थिक जगत पर भी पड़ा। धूमंडलीकरण का अभिप्राय यह है कि अपने देश की अर्थ व्यवस्था को विश्व की अर्थव्यवस्था से जोड़ना। वही उदारीकरण का मतलब है, व्यापक और उद्योग पर लगे वाचित प्रतिबंधों को हटाना, अर्थव्यवस्था को खुला रूप देना।

 

Q.2. 1969 में काँग्रेस विभाजन के क्या कारण थे?

Ans. 1969 में कांग्रेस विभाजन के निम्नलिखित कारण थे

(1) सिंडीकेट के प्रभावकारी रूख

(2) सिंडीकेट और श्रीमती इंदिरा गाँधी के बीच सत्ता संघर्ष

(3) राष्ट्रपति का चुनाव जिसमें श्रीमती इन्दिरा गाँधी ने काँग्रेस के अधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ डा० वी० वी० गिरी को खड़ा किया

(4) श्रीमती इन्दिरा गाँधी की अपनी स्वतंत्र रूप से कार्य करने की शैली

(5) 1960 की काँग्रेस और 1970 के दशक की कांग्रेस की भिन्न-भिन्न सांस्कृतियाँ

(6) काँग्रेस की आंतरिक गुटबाजी

(7) इन्दिरा गाँधी की बढ़ती लोकप्रियता ।

 

Q.3. क्षेत्रीय दलों से आप क्या समझते हैं?

Ans. क्षेत्रीय दल वह दल है जो किसी खास क्षेत्र अथवा प्रांत या राज्य स्तर का होता है और उस क्षेत्र पर प्रांत के विकास के लिए काम करता है। क्षेत्रीय दलों में ये सब हैं- राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल (यू), समाजवादी पार्टी, डी० एम० के०, तेलांगना पार्टी, असम गण परिषद आदि। आज की राजनीति में क्षेत्रीय दलों की बहुत अहमियत है। तृणमूल पं० बंगाल की क्षेत्रीय पार्टी इसका जीवंत उदाहरण है।

 

Q.4. नयी अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था से आप क्या समझते हैं?

Ans. गूटनिरपेक्ष देश शीतयुद्ध के दौरान सहज मध्यस्थता करने वाले देश भर नहीं थे। गुट निरपेक्ष आन्दोलन में शामिल अधिकांश देशों को ‘अल्प विकसित देश’ को दर्जा मिला था। इन देशों के सामने मुख्य चुनौती आर्थिक रूप से और ज्यादा विकास करने तथा अपनी जनता को गरीबी से उबारने की थी। नए स्वतंत्र देशों की आजादी के लिहाज से भी अधिक आर्थिक विकास महत्वपूर्ण था। बगैर टिकाऊ विकास के कोई देश सही मायने में आजाद नहीं रह सकता। उसे धनी देशों पर निर्भर रहना पड़ता। इसमें वह उपनिवेशक देश भी हो सकता था जिसमें राजनीतिक आजादी हासिल की गई। इसी समझ से नयी अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था का जन्म हुआ।

 

Q.5. बहुराष्ट्रीय निगम से आप क्या समझते हैं?

Ans. राष्ट्रीय स्तर पर एक से अधिक निगमों को बहुराष्ट्रीय निगम कहा जाता है। आज की नई आर्थिक नीति के दौर में इसकी महत्ता सबसे ज्यादा है। कोई भी देश बहुराष्ट्रीय निगम को छोड़कर अपना आर्थिक विकास नहीं कर सकता।

 

Q.6. भारत में विपक्षी दल के उदय पर एक टिप्पणी लिखें।

Ans. भारत में काँग्रेस की स्थापना के बाद, सन् 1920 ई० में साम्यवादी दल की स्थापना एम० एन० राय ने की थी। उसके बाद सन् 1934 ई० में काँग्रस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना हुई। आजादी के बाद समाजवादी पार्टी काँग्रेस के विकल्प होने का दावा करती थी। उसी प्रकार सन् 1951 ई० में भारतीय जनसंघ का गठन हुआ। किसान और महिलाओं तथा मजदूरों एवं व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले दबाव समूहों का भी राजनीति दलों के विकास में योगदान रहा। सन् 1980 के दशक के बाद भारत में अनेक क्षेत्रीय दलों का विकास हुआ जो विपक्षी दलों की भूमिका निभाते रहे। इसके अतिरिक्त, काँग्रेस भी विपक्षी दल के रूप में कभी-कभी भूमिका अदा की है।

 

Q.7. सुरक्षा परिषद के गठन की विवेचना करें।

Ans. सुरक्षा परिषद् संयुक्त राष्ट्र की कार्यपालिका के समान है। इसके 15 सदस्य होते हैं जिनमें 5 स्थायी सदस्य हैं- अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, चीन और रूस पहले सोवियत संघ इसका स्थायी सदस्य था परन्तु जनवरी, 1992 में सोवियत संघ की समाप्ति के बाद यह स्थान रूसी गणराज्य को दे दिया गया है। इसके अन्य 10 सदस्य महासभा के द्वारा 2 वर्ष के लिए चुने जाते हैं। भारत कई बार सुरक्षा परिषद का सदस्य चुना जा चुका है। 1992 में सुरक्षा परिषद की एक विशेष बैठक हुई जिसमें इसके स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाये जाने पर जोर दिया गया और भाररत का इसका स्थायी सदस्य बनाये जाने के विचार ने जोर पकड़ा। कुछ लोग स्थायी सदस्यता के प्रावधान को समाप्त करना चाहते हैं और सभी सदस्यों को समान समझे जाने पर जोर देते हैं। स्थायी सदस्य को किसी भी प्रस्ताव पर वीटो (Veto) का अधिकार

 

Q.8. क्या आतंकवाद विश्व सुरक्षा के लिए खतरा है?

Ans. आतंकवाद का आशय राजनीतिक खून-खराबे से है जो जान-बूझकर और बिना किसी मुरौव्वत के नागरिकों को अपना निशाना बनाता है। अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद एक से ज्यादा देशों में व्याप्त है और उसके निशाने पर कई देशों के नागरिक हैं। कोई राजनीतिक संदर्भ या स्थिति नापसंद हो तो आतंकवादी समूह उसे बल प्रयोग अथवा बल प्रयोग की धमकी देकर बदलना चाहते हैं। जनमानस को आतंकित करने के लिए नागरिकों को निशाना बनाया जाता है और आतंकवाद नागरिकों के असंतोष का इस्तेमाल राष्ट्रीय सरकारों अथवा संघर्षों में शामिल अन्य पक्ष के खिलाफ करता है। अतः हम कह सकते हैं कि आतंकवाद विश्व सुरक्षा के लिए खतरा है।

 

Q.9. मंडल आयोग की मुख्य सिफारिशों का वर्णन करें।

Ans. 1978 में जनता दल की सरकार ने वी. पी. मंडल की अध्यक्षता में एक आयोग गठित किया। इस आयोग को मंडल आयोग के नाम से जाना जाता है। इस आयोग का मुख्य कार्य पिछड़े वर्गों की पहचान करना था। इन पिछड़े वर्गों की सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति का पता लगाकर उनकी स्थिति में सुधार हेतु उपाय बताना था। सरकार यह चाहती थी कि इन पिछड़े वर्गों का उत्थान हो तथा ये समाज के मुख्य धारा के साथ जुड़े। मंडल आयोग ने 31 दिसंबर, 1980 को अपनी सिफारिश पेश किया। मंडल आयोग ने इन पिछड़ी जातियों के उत्थान एवं इन्हें समाज के मुख्यधारा के साथ जोड़ने हेतु इनके लिए सरकारी नौकरी एवं शिक्षण संस्थाओं में 27% आरक्षण का सुझाव दिया।

 

Q.10. विश्व बैंक की क्या भूमिका है?

Ans. द्वितीय विश्वयुद्ध में व्यापक क्षति हुई। विभिन्न देशों की स्थिति बहुत खराब हो गई। इन देशों ने अपने पुनरूद्धार हेतु 1965 में एक विश्व बैंक की स्थापना की। इसका कार्यालय अमेरीका की राजधानी वाशिंगटन डी. सी. में है। इस बैंक का कार्य है

(i) विकासशील देशों को वित्तीय सहायता व ऋण देना।

(ii) विकासशील देशों को रचनात्मक आर्थिक विकास के लिए तकनीकी सहायता देना।

(iii) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के क्षेत्र में संतुलन बनाए रखना।

(iv) पर्यावरण सुरक्षा जिसमें प्रदूषण से संबंधित सभी नियमों का निर्माण और उसे लागू करना भी इसके अधिकार क्षेत्र में आते हैं।

Political Science Model Set-(1 to 10) : Click here

 

Political Science all chapters Important question

भाग – A  समकालीन विश्व की राजनीति
1 शीत युद्ध का दौर
2 दो ध्रुवीयता का अंत
3 समकालीन विश्व में अमेरिकी वर्चस्व 
4 सत्ता के वैकल्पिक केंद्र
5 समकालीन दक्षिण एशिया 
6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन 
7 समकालीन विश्व में सुरक्षा 
8 पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन 
9 वैश्विकरण
भाग – B स्वतंत्रता के समय से भारतीय राजनीति
 1 राष्ट्र-निर्माण की चुनौतियां
 2 एक दल के प्रभुत्व का दौर
 3 नियोजित विकास की राजनीति 
 4 भारत के विदेश संबंध 
 5 कांग्रेस प्रणाली : चुनौतियाँ और पुनर्स्थापना
 6 लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट
7 जन आंदोलनो का उदय
 8 क्षेत्रीय आकांक्षाएं
 9 भारतीय राजनीति : नए बदलाव
Political Science ke Important Question Answer
For Anything Join Telegram Property Technology in the Era of COVID - Ventech
Live Class Subscribe (12th Arts) Property Technology in the Era of COVID - Ventech
Competitive Exam (After 12th) Property Technology in the Era of COVID - Ventech

political science ke important question answer, political science long question, political science ka important question, question and answer political science, important question answer of political science class 12, political science important questions, important question political science, political science class 12 most important questions, political science subjective question, political science ka subjective question, 12th Political Science Important Questions Bihar Board,12th Political Science Subjective Question Answer PDF,

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page