12th Political Science Short Question Answer PDF Bihar Board : Short & Long Questions

12th Political Science Short Question Answer PDF

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर किन्हीं 10 प्रश्नों के उत्तर दें।

अति महत्त्वपूर्ण मॉडल सेट – 11

Q.1. मार्शल योजना क्या थी?

Ans. द्वितीय विश्व युद्ध में यूरोपीय देशों की आर्थिक स्थिति बहुत ही चरमरा गयी थी। इन देशों के आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने हेतु अमेरिका ने जॉन मार्शल के नेतृत्व में यूरोपीय देशों को आर्थिक ऋण देने की योजना बनाई जो मार्शल योजना के नाम से जाना जाता है। आधुनिक विश्व के इतिहास में मार्शल योजना का एक विशिष्ट स्थान है।

 

Q.2. प्रथम पंचवर्षीय योजना के क्या उद्देश्य थे?

Ans. प्रथम पंचवर्षीय योजना 1951 में बनी जिसका कार्यकाल 1956 तक का था। इस पंचवर्षीय योजना का प्रथम उद्देश्य गरीबी को दूर करना था। इस योजना को तैयार करने में जुटे विशेषज्ञों में एक के. एन. राज थे। पहली पंचवर्षीय योजना का मुख्य क्षेत्र अर्थात् प्राथमिकता कृषि विकास पर था। इसी योजना के अन्तर्गत खाद्य और सिंचाई के क्षेत्र में निवेश किया गया। विभाजन का सबसे बुरा असर कृषि पर पड़ा था अतः कृषि के विकास की ओर सबसे अधिक ध्यान देने की जरूरत थी। कृषि को उचित रूप से उपयोगी बनाने के लिए इसी योजना में भूमि सुधारों पर जोर दिया गया।

 

Q.3. उदारीकरण क्या है?

Ans. उदारीकरण का अर्थ होता है व्यापार हेतु कानूनी प्रतिबन्धों में ढील देते हुए आयात और निर्यात को आसान बनाना। उदारीकरण में देश के शासन तन्त्र द्वारा अपनायी जाने वाली लाइसेन्स, नियन्त्रण, कोटा, प्रशुल्क आदि औपचारिकताओं को कम करना जिससे देश का आर्थिक विकास तेजी से किया जा सके। 1991 के पश्चात् लागू किये गये आर्थिक सुधार इस दृष्टिकोण के अंग बन गये हैं जिससे निजीकरण, भूमण्डलीकरण को बढ़ावा देना, लाइसेंस, सब्सिडी, परमिट, नौकरशाही को यथासम्भव कम करना है। इसमें अर्थव्यवस्था में खुलापन लाया जाता है। विदेशी निजी कम्पनियों की भागीदारी बढ़ायी जाती है। देशी कम्पनियाँ विदेशी बाजार से अधिक ऋण ले सकती हैं। आर्थिक जीवन में राज्य और सरकार की भूमिकाएँ कम की जाती हैं। ग्राहकों को कम कीमत पर बेहतर सुविधाएँ और वस्तुएँ मिल सकती हैं।

 

Q.4. शक्ति-संतुलन से आप क्या समझते हैं?

Ans, अर्नेस्ट हास ने शक्ति सन्तुलन की अवधारणा के निम्नलिखित आठ अर्थ बताये हैं

1. शक्ति सन्तुलन का अभिप्राय वितरण से है।

2. शक्ति सन्तुलन शक्ति की साम्यावस्था है।

3. यह शक्ति की प्रबलता को दर्शाता है।

4. यह स्थिरता एवं शान्ति को बनाये रखता है।

5. शक्ति सन्तुलन से अभिप्राय स्थिरता तथा युद्ध विराम है।

6. शक्ति सन्तुलन से अभिप्राय शक्ति की राजनीति से है।

7. यह एक सार्वभौमिक सिद्धान्त के रूप में है।

8. यह एक व्यवस्था का द्योतक है।

 

Q.5. खुली अर्थव्यवस्था क्या है ?

Ans. खुली अर्थव्यवस्था एक ऐसी अर्थव्यवस्था है जिसमें अन्य राष्ट्रों के साथ वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार किया जाता है। दूसरे शब्दों में, इसे विदेशी व्यापार भी कहते हैं। इसे अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार भी कहते हैं। इससे निवेशकों को घरेलू और विदेशी परिसम्पत्तियों के बीच चयन का अवसर प्राप्त होता है। इससे वित्तीय बाजार में सहलग्नता का निर्माण होता है। उदाहरण-भारत के लोग अन्य देशों में उत्पादित वस्तुओं का उपभोग करते हैं। साथ ही भारतीय उत्पादन का कुछ भाग विदेशों को भी निर्यात किया जाता है।

 

Q.6. अप्रत्यक्ष प्रजातंत्र क्या है?

Ans. अप्रत्यक्ष प्रजातंत्र में जनता प्रत्यक्ष रूप से शासन कार्यों में भाग न लेकर अपने प्रतिनिधियों के द्वारा भाग लेती है। मिल के अनुसार “अप्रत्यक्ष लोकतंत्र वह होता है जिसमें सम्पूर्ण जनता अथवा उसकी एक बड़ी संख्या शासन की शक्ति का उपयोग अपने उन प्रतिनिधियों द्वारा करती है, जिन्हें वह समय-समय पर चुनती है। आधुनिक युग में सभी विकसित देशों में अप्रत्यक्ष प्रजातंत्र है। भारत में भी अप्रत्यक्ष प्रजातंत्र है। स्वीटजरलैण्ड में प्रत्यक्ष प्रजातंत्र है।

 

Q.7. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) क्या है?

Ans. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश एक ऐसा निवेश है जिसके अनुसार विदेशों से भारत में प्रत्यक्ष रूप से पूंजी का निवेश किया जाता है। विदेशी पूंजीपति और विदेशी कम्पनियाँ भारत में अपने द्वारा उत्पादित वस्तुओं की बिक्री भारत में करेंगी। वस्तुएँ विदेशी कम्पनियों की रहेंगी और यहाँ के व्यापारी केवल उन वस्तुओं को बेचेंगी। विदेशी कम्पनी का मालिकाना अधिकार रहेगा। यहाँ के व्यापारी केवल कुछ हिस्सा लाभ के रूप में प्राप्त करेंगे। विदेशी कम्पनियों के भारत में प्रत्यक्ष निवेश होने के कारण ही इसे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश कहा गया है।

 

Q.8. राजनीतिक न्याय से क्या समझते हैं?

Ans. राजनीतिक न्याय राजनीतिक क्षेत्र में विभेद की समाप्ति करता है और राज्य का प्रमुख लक्ष्य राजनीतिक न्याय की स्थापना करना है। इसके अन्तर्गत राज्य की दृष्टि में सभी नागरिक समान होते हैं। सबको समान अवसर मिलता है और बिना भेद-भाव के भाषण, विचार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, मतदान का अधिकार तथा निर्वाचन में खड़ा होने की सुविधा मिलती है।

 

Q.9. मैक मोहन रेखा क्या है?

Ans. मैक मोहन रेखा भारत एवं चीन की सीमा को निर्धारित करती है। इसकी कुल लम्बाई 1914 किलोमीटर है। किन्तु चीन इस सीमा रेखा की मान्यता नहीं देता है वह इसे साम्राज्यवादी रेखा मानता है।

 

Q.10. आनन्दपुर साहिब प्रस्ताव के मुख्य प्रावधान क्या थे?

Ans. 1970 के दशक में पंजाब के अकालियों का आन्दोलन और अधिक तेज हो गया और इसके एक समूह ने पंजाब के लिए अधिक स्वायत्तता की मांग उठाई। 1973 में आनन्दपुर साहिब में हुए एक सम्मेलन में इस आशय का प्रस्ताव पारित किया जिसे आनन्दपुर साहिब प्रस्ताव के नाम से जाना जाता है। इस प्रस्ताव में केन्द्र और प्रांतों के सम्बन्धों को पुन: परिभाषित करने की मांग की गई जिसमें राज्यों के सभी क्षेत्राधिकार देकर केन्द्र को कुछ सीमित विषयों (विदेश संबंध रक्षा बजट) पर क्षेत्राधिकार सीमित किया।

Political Science Model Set-(1 to 10) : Click here

 

Political Science all chapters Important question

भाग – A  समकालीन विश्व की राजनीति
1 शीत युद्ध का दौर
2 दो ध्रुवीयता का अंत
3 समकालीन विश्व में अमेरिकी वर्चस्व 
4 सत्ता के वैकल्पिक केंद्र
5 समकालीन दक्षिण एशिया 
6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन 
7 समकालीन विश्व में सुरक्षा 
8 पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन 
9 वैश्विकरण
भाग – B स्वतंत्रता के समय से भारतीय राजनीति
 1 राष्ट्र-निर्माण की चुनौतियां
 2 एक दल के प्रभुत्व का दौर
 3 नियोजित विकास की राजनीति 
 4 भारत के विदेश संबंध 
 5 कांग्रेस प्रणाली : चुनौतियाँ और पुनर्स्थापना
 6 लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट
7 जन आंदोलनो का उदय
 8 क्षेत्रीय आकांक्षाएं
 9 भारतीय राजनीति : नए बदलाव
12th Political Science Short Question Answer PDF
For Anything Join Telegram Property Technology in the Era of COVID - Ventech
Live Class Subscribe (12th Arts) Property Technology in the Era of COVID - Ventech
Competitive Exam (After 12th) Property Technology in the Era of COVID - Ventech

political science ke important question answer, political science long question, political science ka important question, question and answer political science, important question answer of political science class 12, political science important questions, important question political science, political science class 12 most important questions, political science subjective question, political science ka subjective question, 12th Political Science Important Questions Bihar Board,12th Political Science Subjective Question Answer PDF,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page