Political Science ka Short And Long Question || Political Science Subjective Question

Political Science ka Short And Long Question

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर किन्हीं 10 प्रश्नों के उत्तर दें।

अति महत्त्वपूर्ण मॉडल सेट – 4

Q.1. शिक्षा विषय संविधान की किस सूची में आता है?

Ans. भारतीय संविधान में प्रमुख विषयों के लिए अलग-अलग सूचियाँ बनाई गई हैं। कुछ विषय केन्द्र सूची में कुछ राज्य सूची में तथा कुछ समवर्ती सूची में रखे गये हैं। शिक्षा विषय को संविधान की समवर्ती सूची में रखा गया है। समवर्ती सूची का अर्थ केन्द्र और राज्य का सहसम्मति होता है। शिक्षा के संबंध में केन्द्र और राज्य दोनों को अधिकार प्राप्त है।

 

Q.2. राजनीतिक दल किस तरह सत्ता में भागीदारी करते हैं?

Ans. राजनीतिक दल सत्ता में महत्वपूर्ण भागीदारी करते हैं। सत्तारूढ़ राजनीतिक दल मंत्रिमंडल में शामिल होते हैं, तथा अपनी उपलब्धियों का जनता में प्रचार करते हैं। विपक्षी राजनीतिक दल सरकार की आलोचना करके महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करके देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। विशेषतः लोकतांत्रिक देशों में राजनीतिक दल सत्ता में विशेष भागीदारी निभाते हैं।

 

Q.3. दल-बदल कानून क्या है?

Ans. जब कोई सांसद या विधायक राजनीतिक लाभ से प्रेरित होकर अपने दल को त्यागकर अन्य दल में शामिल हो जाता है तो इसे दलबदल का कृत्य समझा जाता है। इस परिपाटी को रोकने हेतु भारत में 2003 में संसद ने 91 वां संविधान संशोधन कानून पास किया जो मई 2004 से लागू हुआ। इस कानून में प्रावधान है कि दल बदल करने वाले को मंत्रीपद अथवा अन्य कोई लाभ का पद नहीं मिल सकता है।

 

Q.4. किसी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है तथा उनके कार्यकाल क्या हैं?

Ans. राज्यपाल राज्य का संवैधानिक प्रधान होता है। उनकी नियुक्ति केन्द्रीय मंत्रिमंडल की अनुशंसा से राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। राज्यपाल का कार्यकाल सामान्यतः पांच वर्ष का होता है किन्तु परिस्थितिवश इन्हें कभी भी पद मुक्त किया जा सकता है। किसी राज्य का महत्वपूर्ण पद राज्यपाल का पद है। राज्यपाल मंत्रिमंडल निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। विधानसभा के बहुमत दल के नेता को मंत्रिमंडल बनाने हेतु आमंत्रित करता है तथा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाता है।

 

Q.5. ‘चिपको आन्दोलन’ के परिणामों की विवेचना करें।

Ans. चिपको आन्दोलन को सफल बनाने में महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। महिलाओं ने संगठित होकर जंगल के अधिकारियों, राजनीतिज्ञों व ठेकेदारों के बीच के संबंधों को उजागर किया। इस आन्दोलन के माध्यम से न केवल पेड़ों की अवैध कटाई के खिलाफ अभियान चलाया गया बल्कि शराब की आपूर्ति, महिलाओं पर शारीरिक व मानसिक अत्याचार, परिवार का आर्थिक संकट, दहेज व बेरोजगारी जैसे विषयों को भी उठाया। महिलाओं ने इस आन्दोलन को इतना अधिक प्रभावकारी बनाया कि सरकार ने पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए आदेश दिया व इस संबंध में प्रभावकारी कानून भी बनाया। इस प्रकार चिपको आन्दोलन केवल एक विषय तक ही सीमित न रहकर ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े अनेक विषयों को भी इस आन्दोलन के साथ जोड़ दिया गया।

महिलाओं ने इस आन्दोलन के माध्यम से न केवल सरकार को इस संबंध में नीति बनाने के लिए मजबूर किया बल्कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास व सुधार भी किया।

 

Q.6. हरित क्रांति क्या है?

Ans. भारत में 1960 के दशक में खाद्य संकट से निपटने के लिए कुछ नये उपायों का सूत्रपात किया गया जिसमें से एक थी हरित क्रांति। हरित क्रांति का अर्थ था विज्ञान तकनीकी रसायनिक खाद, उन्नत बीजों का प्रयोग करके अन्न उत्पादन को बढ़ाना। 1960 के दशक में हो भारत में हरित क्रांति का सूत्रपात किया गया। इसका प्रयोग पहले केवल उन राज्यों में किया गया जो पहले से ही अपेक्षाकृत संसाधन रखने वाले राज्य थे। इन राज्यों में हरियाणा, पंजाब व उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र थे। निश्चित रूप से हरित क्रांति से अन्न पैदावार में बड़ी क्रांति आयो।

 

Q.7. अयोध्या विवाद और समाधान पर टिप्पणी लिखें।

Ans. राज जन्म भूमि पर बाबरी मस्जिद का होना ही अयोध्या विवाद है। अयोध्या में बाबरी मस्जिद का निर्माण 1528 में बाबर के चहेतों ने भगवान राम के मंदिर को तोड़कर करवा दिया था। हिन्दुओं के लिए यह आस्था का विषय था जो 500 सालों से चल रहा था। मुख्यतः यह विवाद 1857 के स्वतंत्रता विद्रोह के बाद विशेष रूप से उजागर हुआ। किन्तु अब यह विवाद सुलझ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवम्बर 2019 को निर्णय दिया है कि राम मंदिर का निर्माण मस्जिद के स्थान पर ही होगा। साथ ही सरकार 5 एकड़ जमीन मस्जिद बनाने के लिए अयोध्या में ही किसी अन्य जगह देगी।

 

Q.8. प्रदूषण के विभिन्न प्रकारों का वर्णन करें।

Ans. प्रदूषण के विभिन्न प्रकार निम्नलिखित हैं

(i) वायु प्रदूषण वातावरण के रसायन तथा अन्य सूक्ष्म कणों का वायु में मिश्रण को

(ii) जल प्रदूषण: जल में अनुपचारित घरेलू सीवेज और क्लोरिन जैसे रासायनिक प्रदूषणों वायु प्रदूषण कहते हैं। 

 

के मिलने से जल प्रदूषण फैलता है।

(iii) ध्वनि प्रदूषण : अत्यधिक शोर जिससे हमारी दिनचर्या बाधित हो और सुनने में अप्रिय लगे ध्वनि प्रदूषण कहलाता है।

(iv) भूमि प्रदूषण: ठोस कचरे के फैलने और रासायनिक पदार्थों के रिसाव के कारण भूमि में प्रदूषण फैलता है।

 

Q.9. एक दलीय प्रभुत्व का अर्थ क्या है?

Ans. एक दलीय प्रभुत्व का अर्थ है कि लम्बे अन्तराल तक देश में किसी एक राजनीतिक दल का ही शासन रहना। 1885 में कांग्रेस के गठन के बाद से ही कांग्रेस का राष्ट्रीय राजनीति पर प्रभुत्व रहा जो 1952 में सम्पन्न हुए प्रथम चुनाव से लेकर 2009 में हुए चुनावों तक देखा जा सकता है।

 

Q.10. वैश्विक तापमान क्या है?

Ans. आसान शब्दों में समझें तो वैश्विक तापमान का अर्थ है पृथ्वी के तापमान में वृद्धि और इसके कारण मौसम में होने वाले परिवर्तन। पृथ्वी के तापमान में हो रहे इस वृद्धि (जिसे 100 सालों के औसत तापमान पर 1° फारेनहाईट आँका गया है) के परिमाण स्वरूप बारिश के तरीकों में बदलाव, हिम खण्डों और ग्लेशियरों के पिघलने, समुद्र के जलस्तर में वृद्धि और वनस्पति तथा जन्तु जगत पर प्रभावों के रूप में सामने आ सकते हैं।

Political Science Model Set-(1 to 10) : Click here

 

Political Science all chapters Important question

भाग – A  समकालीन विश्व की राजनीति
1 शीत युद्ध का दौर
2 दो ध्रुवीयता का अंत
3 समकालीन विश्व में अमेरिकी वर्चस्व 
4 सत्ता के वैकल्पिक केंद्र
5 समकालीन दक्षिण एशिया 
6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन 
7 समकालीन विश्व में सुरक्षा 
8 पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन 
9 वैश्विकरण
भाग – B स्वतंत्रता के समय से भारतीय राजनीति
 1 राष्ट्र-निर्माण की चुनौतियां
 2 एक दल के प्रभुत्व का दौर
 3 नियोजित विकास की राजनीति 
 4 भारत के विदेश संबंध 
 5 कांग्रेस प्रणाली : चुनौतियाँ और पुनर्स्थापना
 6 लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट
7 जन आंदोलनो का उदय
 8 क्षेत्रीय आकांक्षाएं
 9 भारतीय राजनीति : नए बदलाव
For Anything Join Telegram Property Technology in the Era of COVID - Ventech
Live Class Subscribe (12th Arts) Property Technology in the Era of COVID - Ventech
Competitive Exam (After 12th) Property Technology in the Era of COVID - Ventech

political science ke important question answer, political science long question, political science ka important question, question and answer political science, important question answer of political science class 12, political science important questions, important question political science, political science class 12 most important questions, political science subjective question, political science ka subjective question, 12th Political Science Important Questions Bihar Board, 12th Political Science Important Questions Bihar Board,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page