Political Science Class 12th Important Question Answer Bihar Board ||

Political Science Class 12th Important Question Answer

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर किन्हीं 10 प्रश्नों के उत्तर दें।

अति महत्त्वपूर्ण मॉडल सेट – 3

Q. 1. मानव विकास सूचकांक से आप क्या समझते हैं?

Ans. मानव विकास सूचकांक (HDI) एक सूचकांक है, जिसका उपयोग देशों को ‘मानव विकास’ के आधार पर आँकने के लिए किया जाता है। इस सूचकांक से इस बात का पता चलता है कि कोई देश विकसित है, विकासशील है, अथवा अविकसित है। मानव विकास सूचकांक जीवन प्रत्याशा, शिक्षा और प्रति व्यक्ति आय संकेतकों का एक समग्र आंकड़ा है, जो मानव विकास के चार स्तरों पर देशों को श्रेणीगत करने में उपयोग किया जाता है। जिस देश की जीवन प्रत्याशा, शिक्षा स्तर एवं जीडीपी प्रति व्यक्ति अधिक होती है, उसे उच्च श्रेणी प्राप्त होती है।

 

Q.2. सार्क के उद्देश्य बताएँ।

Ans. सार्क क्षेत्रीय सहयोग के कार्यक्रमों को लागू करवाने के लिए संघर्ष करता रहा है। मित्र राष्ट्रों ने व्यापार को सरल बनाने के उपाय तय किए गये। इसको दक्षिण एशियाई वरेण्य व्यापार समझौता कहा गया। इसकी स्थापना उत्तर अमरीकी मुक्त क्षेत्र (NAFTA) को आदर्श मानकर की गई। वरेण्य व्यापार समझौता अंततः मुक्त व्यापार की व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में प्रथम कदम था। इस संगठन का उद्देश्य है कि यदि दक्षिण एशिया में वरेण्य व्यापार को सही ढंग से लागू किया गया तो सरल व्यापार के माध्यम से सातों देशों के लोगों को लाभ होगा। सार्क का मूर्त रूप जो सामान्य नागरिक के समक्ष आता है, वह है, प्रत्येक मास की पहली तारीख को दूरदर्शन द्वारा प्रसारित होने वाला किसी एक सार्क देश का सांस्कृतिक कार्यक्रम। इसका उद्देश्य सांस्कृतिक सहयोग को प्रोत्साहन देना है। सार्क की स्थापना के पीछे बहुत अच्छे उद्देश्य तथा शुभ मंतव्य थे; परंतु दुर्भाग्यवश समय-समय पर उत्पन्न होने वाले द्विपक्षीय विवाद प्रभावी आर्थिक सहयोग के मार्ग के बाधक बन जाते हैं।

 

Q.3. प्रदूषण से आप क्या समझते हैं?

Ans. प्रदूषण पर्यावरण प्रदूषण का प्रतीक है। इससे ध्वनि, मृदा, वायु तथा जल दूषित हो जाता है। मृदा की गुणवत्ता घटने के मुख्य कारण हैं-मृदा अपरदन, पौधों के पोषक तत्वों में कमी, मृदा में सूक्ष्म जीवों का घटना, नमी की कमी, विभिन्न हानिकारक तत्वों का संकेन्द्रण आदि। वायु प्रदूषण के द्वारा फेफड़ों, हृदय, स्नायु तथा परिसंचरण से संबंधित रोग होते हैं। नगते तथा महानगरों में वायु प्रदूषण के कारण जो धूम कोहरा बनता है, वह मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक होता है।

जल प्रदूषण के प्रमुख स्रोत हैं, औद्योगिक स्रोत, नगरीय स्रोत, कृषि स्रोत व सांस्कृतिक स्रोत इसके अलावा प्राकृतिक स्रोत जैसे अपरदन, भूस्खलन पेड़-पौधे और जीव जन्तुओं की सड़न में भी जल प्रदूषण होता है। औद्योगिक अपशिष्ट, विषैली गैस, रासायनिक अवशिष्ट, अनेक भारी धातुएँ, धूल, जल में बहा दिए जाते हैं, यह विषैले तत्व जल के द्वारा बहकर नदियों, जलाशयां और जल के भंडार में पहुँच कर इसके जैव तंत्र को नष्ट कर देते हैं। ध्वनि प्रदूषण भी पर्यावरण प्रदूषण का एक प्रकार है। लाउडस्पीकर, यातायात इत्यादि से ध्वनि प्रदूषण फैलता है।

 

Q.4. 1992 के पृथ्वी सम्मेलन के महत्त्व बताएँ।

Ans. पर्यावरण और विकास के मुद्दे पर 1992 में पृथ्वी शिखर सम्मेलन का आयोजन रियो डी जनेरिया में आयोजित किया गया था। 172 सरकारों के 108 राष्ट्राध्यक्षों के साथ गैर सरकारी और सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। पृथ्वी सम्मेलन के उद्देश्य विश्व को प्रदूषण से बचाने के लिए वित्तीय प्रबन्ध, वनों का महत्व, संस्थागत महत्व, तथा सतत् विकास थे। पृथ्वी सम्मेलन में सर्वसम्मति द्वारा एजेण्डा 21 नाम का एक अन्तर्राष्ट्रीय दस्तावेज तैयार किया गया। यह एजेण्डा पारिस्थितिक विनाश एवं आर्थिक असफलता दूर करने के लिए कार्यक्रमों का उल्लेख करता है।

 

Q.5. संघीय शासन की क्या विशेषताएँ हैं।

Ans. संघीय शासन व्यवस्था मुख्य विशेषत निम्न हैं।

1. दो स्तरीय सरकार सरकार दो या अधिक स्तरों पर संचालित होती है।

2. शक्ति का वितरण : अलग-अलग स्तर की सरकारें एक ही नागरिक समूह पर शासन करती हैं पर कानून बनाने, कर वसूलने और प्रशासन सम्बन्धी उनका अपना-अपना अधिकार क्षेत्र होता है।

3. संविधानिक स्थिति विभिन्न स्तरों की सरकारों के अधिकार क्षेत्र संविधान में स्पष्ट रूप से वर्णित होते हैं। इसलिए संविधान सरकार के हर स्तर के अस्तित्व और प्राधिकार को सुरक्षा देता है।

4. समान स्तर संविधान के मौलिक प्रावधानों को दोनों स्तर की सरकारों की सहमति से ही बदलाव हो सकता है।

 

Q.6 कश्मीर समस्या और समाधान पर टिप्पणी लिखें।

Ans. 1947 से ही कश्मीर पर पाकिस्तान झूठा दावा कर रहा था। इसी नीति के तहत वह POK में अपने आतंकी संगठन चला रहा है। इन सबके पीछे धारा 370 तथा 35A थी जिसे मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को निरस्त कर दिया। अब जम्मू-कश्मीर केन्द्र शासित प्रदेश बन गया है। वहां जन-जीवन सामान्य है और आतंकवाद पर भी लगाम लगी है। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भी भारत को अभिन्न अंग बना लिया जाय।

 

Q.7. चन्द्रयान-2 पर टिप्पणी लिखें।

Ans. चन्द्रयान-2 भारत की धरती से इसरो ने 8 सितम्बर 2019 को लॉच किया। लेकिन चन्द्रयान का चांद पर उतरने के समय ही लैंडर विक्रम से सम्पर्क टूट गया। लेकिन ऑविंटर काम कर रहा है और वह डाटा भेज रहा है। इसरो का यह अभियान देश और दुनिया के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस अभियान की खासियत यह रही है कि इसमें शत-प्रतिशत देशी तकनीक का प्रयोग किया गया है।

 

Q.8. लोकसभा में विपक्ष का नेता कौन होता है?

Ans. भारत में बहुदलीय व्यवस्था के कारण लोकसभा में सदैव एक संगठित विरोधी दल का अभाव रहा है। 1969-1970 तथा 1977-79 के काल को छोड़कर शेष समय में भारतीय लोकसभा में मान्यता प्राप्त विपक्षी दल नहीं रहा है। क्योंकि विपक्ष दल के नेता को मान्यता तभी मिलती है जब लोकसभा में सम्पूर्ण सदस्यों की संख्या का उस दल के कम से कम 10% सदस्य हो। इस आधार पर वर्तमान में (2014-2019) लोकसभा में किसी भी दल को इतनी सीटें नहीं मिली हैं। अतः वर्तमान में लोकसभा में कोई विपक्ष का नेता नहीं है।

 

Q.9. रंगभेद क्या है?

Ans. प्राचीन समय से ही अफ्रीकी देशों में रंगभेद की नीति अपनाई जाती रहा अमेरिका । में भी श्वेतों और अश्वेतों का विभेद रहा है। भारत में भी ब्रिटिश शासकों ने रंगभेद की नीति अपनाई थी। रंगभेद की नीति गोरे और काले नस्ल की है। वर्तमान दौर में अब किसी भी देश में रंगभेद की नीति अव्यवहारिक एवं अमानवीय है। अब कोई भी श्वेत अथवा अश्वेत शासन में आ सकता है।

 

Q.10. अन्ना आंदोलन क्या है?

Ans. अन्ना हजारे भारत में बदलाव के मसीहा हैं। 5 अप्रैल, 2015 को इन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक आंदोलन प्रारंभ किया था जिसमें हजारों लोग शामिल थे। इस आंदोलन में इन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा लोकपाल की नियुक्ति हेतु अनशन किया था। तत्कालीन केन्द्रीय सरकार के आश्वासन के उपरांत यह आंदोलन तथा अनशन 9 अप्रैल, 2015 को समाप्त हो गया। लेकिन लोकपाल की नियुक्ति अभी तक नहीं हो सकी है। इस आंदोलन को देशव्यापी जनसमर्थन मिला और लोकतंत्र मजबूत हुआ।

Political Science Model Set-(1 to 10) : Click here

 

Political Science all chapters Important question

भाग – A  समकालीन विश्व की राजनीति
1 शीत युद्ध का दौर
2 दो ध्रुवीयता का अंत
3 समकालीन विश्व में अमेरिकी वर्चस्व 
4 सत्ता के वैकल्पिक केंद्र
5 समकालीन दक्षिण एशिया 
6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन 
7 समकालीन विश्व में सुरक्षा 
8 पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन 
9 वैश्विकरण
भाग – B स्वतंत्रता के समय से भारतीय राजनीति
 1 राष्ट्र-निर्माण की चुनौतियां
 2 एक दल के प्रभुत्व का दौर
 3 नियोजित विकास की राजनीति 
 4 भारत के विदेश संबंध 
 5 कांग्रेस प्रणाली : चुनौतियाँ और पुनर्स्थापना
 6 लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट
7 जन आंदोलनो का उदय
 8 क्षेत्रीय आकांक्षाएं
 9 भारतीय राजनीति : नए बदलाव
For Anything Join Telegram Property Technology in the Era of COVID - Ventech
Live Class Subscribe (12th Arts) Property Technology in the Era of COVID - Ventech
Competitive Exam (After 12th) Property Technology in the Era of COVID - Ventech

political science ke important question answer, political science long question, political science ka important question, question and answer political science, important question answer of political science class 12, political science important questions, important question political science, political science class 12 most important questions, political science subjective question, political science ka subjective question, 12th Political Science Important Questions Bihar Board, 12th Political Science Important Questions Bihar Board,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page