12th Political Science Important Questions Bihar Board || Political Science Ka Subjective Question

12th Political Science Important Questions Bihar Board

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर किन्हीं 10 प्रश्नों के उत्तर दें।

अति महत्त्वपूर्ण मॉडल सेट – 2

Q.1. एमनेस्टी इंटरनेशनल क्या है?

Ans. एमनेस्टी इंटरनेशनल एक स्वयंसेवी संगठन है। यह पूरे विश्व में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अभियान चलाता है। यह संगठन मानवाधिकारों से जुड़ी रिपोर्ट तैयार और प्रकाशित करता है। सरकारों को ये रिपोर्ट अक्सर नागवार लगती है क्योंकि एमनेस्टी का ज्यादा जोर सरकारों द्वारा किए जा रहे हैं दुर्व्यवहार पर होता है। बहरहाल, ये रिपोर्ट मानवाधिकारों से संबंधित अनुसंधान और तरफदारी में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

Q. 2. भारत में दलित राजनीति के मुख्य तत्व बताएँ।

Ans. मंडल आयोग की विफलताओं के अनुरूप 1980 के दशक में दलित जातियों के

राजनीतिक संगठनों का भी उभार हुआ। 1978 में ‘बामसेफ’ (बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी क्लासेज एम्पलाइज फेडरेशन) का गठन हुआ। यह सरकारी कर्मचारियों का कोई साधारण सा ट्रेड यूनियन नहीं था। इस संगठन ने ‘बहुजन’ यानी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों की राजनीतिक सत्ता की जबर्दस्त तरफदारी की। काशी राम और रामविलास पासवान तथा मायावती दलित राजनीतिक का मसीहा बने ।

 

Q.3. वैश्वीकरण के सकारात्मक प्रभावों का वर्णन करें।

Ans. कुछ मायनों में वैश्वीकरण के फलस्वरूप राज्य की ताकत में इजाफा हुआ है। अब राज्यों के हाथ में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी मौजूद है जिसके बूते राज्य अपने नागरिकों के बारे में सूचनाएँ जुटा सकते हैं। इस सूचना के दम पर राज्य ज्यादा कारगर ढंग से काम कर सकते हैं। उनकी क्षमता बढ़ी है, कम नहीं हुई। इस प्रकार नई प्रौद्योगिकी के परिणामस्वरूप राज्य अब पहले से ज्यादा ताकतवर है।

 

Q.4. सामूहिक सुरक्षा क्या है?

Ans. सामूहिक सुरक्षा (Collective Security) विश्व के सभी या लगभग सभी देशों की यह वचनबद्धता है कि वे किसी भी आक्रामक देश को पराजित करने के लिए सामूहिक प्रयास करेंगे। इस व्यवस्था में कोई पूर्व निर्धारित शत्रु नहीं होता। कोई भी देश आक्रामक हो सकता है। समस्त विश्व समुदाय से यह अपेक्षा की जाती है कि सभी देश मिलकर, संयुक्त राष्ट्र के झण्डे तले अपने में से ही निकले किसी आक्रामक देश को पराजित करने का सामूहिक प्रयास करेंगे। आक्रमण करने वाले देश को यह ज्ञात होना चाहिए कि उसे समस्त अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय की शक्ति का सामना करना पड़ेगा। इस प्रकार सामूहिक सुरक्षा की अवधारणा का आशय है-किसी एक के लिए सभी तथा सबके लिए प्रत्येक (One for all and all for one)। यह तो शान्ति भंग के विरूद्ध पारस्परिक बीमा है। यह एक संयुक्त कार्यवाही की ऐसी मशीनरी है जिसके द्वारा ‘अन्तर्राष्ट्रीय व्यवस्था’ पर आक्रमण को रोका या विफल किया जा सकता है। सामूहिक सुरक्षा की अवधारणा सब देशों की सम्प्रभु समानता और किसी भी आक्रमण के विरूद्ध संयुक्त मोर्चा बनाने की उनकी इच्छा पर आधारित है।

 

Q.5. विदेश नीति से क्या समझते हैं?

Ans. किसी भी देश का व्यवहार व्यक्ति के व्यवहार जैसा ही होता है जिस प्रकार किसी

व्यक्ति के व्यवहार को उसका व्यक्तिगत हित प्रभावित करता है। उसी प्रकार से एक राष्ट्र का व्यवहार भी उसके राष्ट्रीय हित से प्रभावित होता है विश्व में बढ़ते हुए अन्तर्राष्ट्रीयवाद में एक देश के दूसरे देशों के साथ संबंधों में विस्तार हुआ है। आपस में आदान-प्रदान व सहयोग के अनेक क्षेत्रों का विकास हुआ है। जिन बातों को ध्यान में रखकर व जिस नीति के तहत कोई राष्ट्र अन्य देशों के साथ अपने संबंध तय करता है उसे उस देश की विदेश नीति कहते हैं। एक देश के अन्य देशों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को अन्तर्राष्ट्रीय संबंध कहते हैं जिनका स्वरूप लगातार बढ़ता जा रहा है।

 

Q. 6. जल प्रदूषण के क्या कारण हैं?

Ans. भारत में जल अनेक कारणों से प्रदूषित होता है। इसके अनेक कारण हैं

(i) कृषि क्षेत्रों में अनेक रसायनों का उपयोग होत है। ये रसायन वर्षा से घुलकर नदियों, झीलों, तालाबों आदि में मिल जाते हैं और जल को प्रदूषित करते हैं।

(ii) नदियों में साबुन से स्नान और कपड़े धोने से जल प्रदूषित होता है।

(iii) प्राकृतिक कारक जैसे मृदा अपरदन, भूस्खलन, ज्वालामुखी उदगारों से भी जल प्रदूषण होता है।

(iv) समुद्र में पेट्रोलियम के खनन के समय तेल के रिसाव से समुद्री जल प्रदूषित होता है।

(v) आणविक ऊर्जा के प्रयोग से रेडियो सक्रिय पदार्थ जल को प्रदूषित कर देते हैं।

(vi) नगरों का मल-जल और औद्योगिक कचरा जल स्रोतों के सबसे बड़े प्रदूषक हैं।

(vii) अधजली या बिनाजली लाशें, राख, लकड़ियाँ इत्यादि नदी में बहा दिए जाते हैं जिससे जल प्रदूषित हो जाता है।

(viii) नदियों के तट पर धार्मिक तथा सांस्कृतिक सम्मेलन से भी जल प्रदूषित होता है।

(ix) गाँवों और शहरों में शौचालय की कमी से जल प्रदूषित होता है।

 

Q. 7. लोकतंत्र में मतदान का क्या महत्त्व है?

Ans. मतदान या मतदान व्यवहार सफल जनतंत्र के लिए आवश्यक है। सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक तत्व भारतीय मतदान व्यवहार को प्रभावित करते हैं। इसी से देश की संसदीय प्रणाली चलती है। 18 वर्ष पूरा होने पर कोई भी व्यक्ति चुनाव में मतदान कर सकता है। इसमें राजनीतिक दलों का तथा चुनाव आयोग की भूमिका होती है। जातीय व्यवस्था और ध में अथवा सम्प्रदाय ने भारतीय आम चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे भारतीय मतदान व्यवहार को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है।

 

Q. 8. लोक अदालत क्या है?

Ans. लोक अदालत एक ऐसा मंच है जहाँ न्यायालय में लंबित मुकदमें के रूप में दाखिल नहीं किये गये मामलों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा किया जाता है। यह सामान्य न्यायालयों से अलग होता है, क्योंकि यहाँ विवादित पक्षों के बीच परस्पर समझौता के माध्यम से विवादों का समाधान किया जाता है। वर्तमान समय में न्याय मिलने में जहाँ अधिक समय लगता है वहाँ लोक अदालत न्याय व्यवस्था का सुलभ साधन है।

 

Q. 9. ग्राम सभा क्या है?

Ans. पंचायती राज व्यवस्था की मूल इकाई (ग्राम सभा) को माना जाता है। ग्राम सभा की बैठक वर्ष में दो बार आयोजित करने का प्रावधान है। ग्राम सभा की बैठकों की अध्यक्षता (प्रधान) द्वारा की जाती है। प्रधान के अनुपस्थित रहने पर ग्राम सभा की अध्यक्षता ‘उप-प्रधान द्वारा की जाती है। ग्राम सभा अपना निर्णय खुद लेती है। ग्राम सभा के सदस्य ग्राम के सभी वयस्क व्यक्ति होते हैं। जिनका नाम ग्राम की मतदाता सूची में अंकित होता है। ग्राम सभा के कार्य समुदायिक कल्याण के क्षेत्र में होते हैं।

 

Q. 10. भारत की परमाण्विक नीति के मुख्य सिद्धान्त क्या है?

Ans. 18 मई 1974 को भारत सफल भूगर्भीय परमाणु विस्फोट करके विश्व का छठा राष्ट्र बन गया। मई 1998 में भारत ने पोखरन में दूसरी बार परमाणु परीक्षण किये तथा अपनी नीति भी घोषित की। भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के आरम्भ से ही दो मुख्य उद्देश्य रहे हैं-ऊर्जा का उत्पादन और उद्योग, चिकित्सा, कृषि अनुसंधान और अन्य क्षेत्रों में रेडियो आइसोटोपों का उपयोग और अपने परमाणविक प्रयत्नों के लिए, कौशल, साज-सामान और तकनीक के मामले में आत्म निर्भर हुआ जाए।

Political Science Model Set-(1 to 10) : Click here

 

Political Science all chapters Important question

भाग – A  समकालीन विश्व की राजनीति
1 शीत युद्ध का दौर
2 दो ध्रुवीयता का अंत
3 समकालीन विश्व में अमेरिकी वर्चस्व 
4 सत्ता के वैकल्पिक केंद्र
5 समकालीन दक्षिण एशिया 
6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन 
7 समकालीन विश्व में सुरक्षा 
8 पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन 
9 वैश्विकरण
भाग – B स्वतंत्रता के समय से भारतीय राजनीति
 1 राष्ट्र-निर्माण की चुनौतियां
 2 एक दल के प्रभुत्व का दौर
 3 नियोजित विकास की राजनीति 
 4 भारत के विदेश संबंध 
 5 कांग्रेस प्रणाली : चुनौतियाँ और पुनर्स्थापना
 6 लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट
7 जन आंदोलनो का उदय
 8 क्षेत्रीय आकांक्षाएं
 9 भारतीय राजनीति : नए बदलाव
For Anything Join Telegram Property Technology in the Era of COVID - Ventech
Live Class Subscribe (12th Arts) Property Technology in the Era of COVID - Ventech
Competitive Exam (After 12th) Property Technology in the Era of COVID - Ventech

political science ke important question answer, political science long question, political science ka important question, question and answer political science, important question answer of political science class 12, political science important questions, important question political science, political science class 12 most important questions, political science subjective question, political science ka subjective question, 12th Political Science Important Questions Bihar Board, 12th Political Science Important Questions Bihar Board,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page