Bihar Board Class 12 Political Science Question Answer PDF Download : Short & Long Questions

Bihar Board Class 12 Political Science Question Answer

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर किन्हीं 10 प्रश्नों के उत्तर दें।

अति महत्त्वपूर्ण मॉडल सेट – 14

Q. 1. जन-आंदोलन पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

Ans. आज के भौतिकवादी व अवसरवादी युग में राजनीतिक दल केवल सत्ता की राजनीति ही करने में लगे रहते हैं व जनहित से अनभिज्ञ रहते हैं। इस कारण से राजनीतिक दल जनता में अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं। इस कारण से जनता स्वयं अपने हितों की रक्षा के लिए स्वयं ही संगठित होकर अपने हितों की रक्षा करती है। इसे ही जन आंदोलन कहा जाता है। जनता सरकार व समाज का ध्यान अपनी माँगों की ओर दिलाते हैं। आवश्यकता पड़ने पर ये आंदोलन करते हैं, धरना देते हैं व प्रस्ताव पारित करते हैं। अपने-अपने हितों के लिए हित समूह व दबाव समूह के रूप में संबंधित लोग इकट्ठे होते हैं व अपने विषयों पर विचार-विमर्श करते हैं व योजनाएँ बनाते हैं व सफलता भी प्राप्त करते हैं।

 

Q.2. सुरक्षा परिषद के क्या कार्य हैं ?

Ans. सुरक्षा परिषद् संयुक्त राष्ट्र की कार्यपालिका के समान है। इसके 15 सदस्य होते हैं जिनमें 5 स्थायी सदस्य हैं-अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, चीन और रूस। पहले सोवियत संघ इसका स्थायी सदस्य था परन्तु जनवरी, 1992 में सोवियत संघ की समाप्ति के बाद यह स्थान रूसी गणराज्य को दे दिया गया है।

सुरक्षा परिषद के कार्य निम्नलिखित हैं

1. यह विश्व में शांति स्थापित करने के लिए उत्तरदायी है और किसी भी मामले पर जो विश्व शांति के लिए खतरा बना हुआ हो, विचार कर सकती है।

2. यह किसी भी देश द्वारा भेजी गई किसी भी शिकायत पर विचार करती है और मामले या झगड़े को सुलझाने का प्रयास करती है।

13. सुरक्षा परिषद अपने प्रस्तावों या निर्णयों को लागू करवाने के लिए सैनिक कार्यवाही भी कर सकती है। इराक के विरुद्ध सैनिक कार्यवाही का निर्णय सुरक्षा परिषद ने लिया था।

 

Q.3. अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (I.M.F.) के बारे में आप क्या जानते हैं?

Ans. अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है जो उन वित्तीय संस्थानों का नियमन तथा वित्तीयन करता है, जो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करता है। यह वैश्विक स्तर की वित्त व्यवस्था की देखभाल करता है और माँगे जाने पर वित्तीय तथा तकनीकी सहायता मुहैया करता है। इसके सदस्य देशों की संख्या 184 है। लेकिन इसके सभी सदस्य देशों को समान मताधिकार प्राप्त नहीं है। समूह-8 के सदस्य देशों को 55 प्रतिशत मताधिकार प्राप्त है। समूह-8 के सदस्य हैं– अमेरिका, जापान, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली, कनाडा और रूस केवल अमेरिका के पास 174 प्रतिशत मताधिकार है।

 

Q.4. ताशकन्द समझौते पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Ans. भारत और पाक के 1965 के युद्ध के बाद दोनों के बीच एक संधि हुई है जिसे ताशकंद समझौता कहा गया। ताशकंद समझौता सोवियत संघ के प्रभाव से हुआ था। इस समझौते पर भारत के प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री तथा पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खाँ के हस्ताक्षर हुए और उसी 11 जनवरी, 1966 को लाल बहादुर शास्त्री का हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

 

Q.5. कोई तीन कारण बताएँ जिसके कारण स्वतंत्रता के बाद करीब तीन दशकों तक भारतीय राजनीति पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हावी रहा और एकछत्र राज किया।

Ans. भारत में प्रथम चुनाव 1952 में हुआ। 1952 के बाद 1957 व 1962 तक के चुनावों में कांग्रेस का प्रभुत्व बना रहा हालाकि 1967 के चुनाव में प्रथम बार कांग्रेस का प्रभाव कम हुआ क्योंकि केन्द्र में भी सरकार बनाने के लिए इसे केवल साधारण बहुमत ही प्राप्त हुआ व कई राज्यों में इसकी सरकार नहीं बन पायी। इसके निम्न प्रमुख कारण थे। केवल पहले तीन आम चुनावों में कांग्रेस का अत्यधिक प्रभाव रहा।

(i) राष्ट्रीय आन्दोलन के वातावरण का प्रभाव

(ii) चमत्कारिक नेतृत्व का प्रभाव

(iii) कांग्रेस का जन आन्दोलन स्वरूप

(iv) विरोधी दलों का अभाव।

 

Q.6. राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 का संक्षिप्त उल्लेख करें।

Ans. विभिन्न राज्यों से उठी भाषा के आधार पर राज्यों की पुर्नगठन की माँग के आधार पर केन्द्र सरकार ने 1953 में एक राज्य पुर्नगठन आयोग का गठन किया जिसको यह कार्य दिया कि वह यह देखे कि क्या राज्यों का पुर्नगठन भाषा के आधार पर करना उचित होगा व इससे देश की एकता व अखंडता पर कोई खतरा तो उत्पन्न नहीं होगा। कमीशन ने अपनी रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया कि राज्यों की सीमाओं का निर्धारण भाषा के आधार पर किया जाना चाहिए। कमीशन की इन सिफारिशों के आधार पर भारत सरकार ने 1956 में राज्य पुर्नगठन कानून पारित किया जिसके आधार पर भाषा को आधार मानकर कई नये राज्यों का निर्माण किया। इस कानून के आधार पर यह स्वीकार किया गया कि भारत के समाज का मूल आधार इसका बहुल स्वरूप ही है।

 

Q.7. स्वतंत्रता के बाद भारत जैसे नए राष्ट्र की कौन-सी चुनौतियाँ थीं ? _

Ans. (i) सबसे महत्वपूर्ण चुनौती भारत के सामने भारत जैसे विशाल देश को राष्ट्र के रूप में बनाना व उसे निश्चित करना कि विभिन्न जाति धर्म, भाषा, संस्कृति व भौगोलिकता वाले लोगों में राष्ट्रीयता अर्थात् भारतीयता के सूत्र में बांध कर उन्हें एकता के सूत्र में बांधना था।

(ii) दूसरी चुनौती भारतीय प्रशासकों के लिए भारत में प्रजातंत्रीय प्रणाली के लिए आवश्यक

 

Political Science Model Set-(1 to 10) : Click here

 

Political Science all chapters Important question

भाग – A  समकालीन विश्व की राजनीति
1 शीत युद्ध का दौर
2 दो ध्रुवीयता का अंत
3 समकालीन विश्व में अमेरिकी वर्चस्व 
4 सत्ता के वैकल्पिक केंद्र
5 समकालीन दक्षिण एशिया 
6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन 
7 समकालीन विश्व में सुरक्षा 
8 पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन 
9 वैश्विकरण
भाग – B स्वतंत्रता के समय से भारतीय राजनीति
 1 राष्ट्र-निर्माण की चुनौतियां
 2 एक दल के प्रभुत्व का दौर
 3 नियोजित विकास की राजनीति 
 4 भारत के विदेश संबंध 
 5 कांग्रेस प्रणाली : चुनौतियाँ और पुनर्स्थापना
 6 लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट
7 जन आंदोलनो का उदय
 8 क्षेत्रीय आकांक्षाएं
 9 भारतीय राजनीति : नए बदलाव
Bihar Board Class 12 Political Science Question Answer
For Anything Join Telegram Property Technology in the Era of COVID - Ventech
Live Class Subscribe (12th Arts) Property Technology in the Era of COVID - Ventech
Competitive Exam (After 12th) Property Technology in the Era of COVID - Ventech

political science ke important question answer, political science long question, Bihar Board 12th Political Science Question Answer, political science ka important question, question and answer political science, important question answer of political science class 12, political science important questions, important question political science, political science class 12 most important questions, political science subjective question, political science ka subjective question, 12th Political Science Important Questions Bihar Board,12th Political Science Subjective Question Answer PDF,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page