Bihar Board 12th Economics Subjective Question Answer 2022 PDF Download

Bihar Board 12th Economics Subjective Question Answer 2022

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर किन्ही 10 प्रश्नों के उत्तर दें।

अति महत्वपूर्ण मॉडल सेट – 3

Q.1. भुगतान शेष के चालू खाता एवं पूँजी खाता में क्या अन्तर है?
Ans. भुगतान शेष के चालू खाते में वस्तुओं व सेवाओं के निर्यात व आयात शामिल होतेहैं, जबकि पूँजी खाते में विदेशी ऋणों का लेन-देन, भुगतान व प्राप्तियाँ, बैंकिंग पूँजी प्रवाह शामिल होते हैं। चालू खाते के शेष का एक देश की राष्ट्रीय आय पर प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है। जबकि पूँजी खाते पर देश की राष्ट्रीय आय का कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं दिखाई पड़ता। वस्तुत: पूँजी खाता केवल परिसंपत्तियों के मात्रा को दर्शाते हैं।

 

Q.2. बाजार कीमत पर सकल घरेलू उत्पाद तथा एकल राष्ट्रीय उत्पाद में क्या अन्तर है?
Ans. बाजार कीमत पर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) देश के घरेलू क्षेत्र में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं तथा सेवाओं के मौद्रिक मूल्य को बताता है। जबकि सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) देश में सामान्य निवासियों द्वारा उत्पादित अंतिम वस्तुओं तथा सेवाओं का बाजारी मूल्य होता है जिसमें शुद्ध विदेशी साधन आय भी शामिल होती हैं। दूसरी ओर भूमि, इमारत, मशीनों, अंश पत्रों में निवेश, राज्य सरकार को दिए जाने वाले ऋण एवं अग्रिमों पर किए जाने वाले व्यय पूंजीगत व्यय कहलाते हैं।

 

Q.3. घरेलू मुद्रा अवमूल्यन एवं मूल्य ह्रास का क्या अभिप्राय है?
Ans. जब किसी देश की सरकार द्वारा अपने देश की मुद्रा को अन्य देशों की मुद्राओं के मूल्य की अपेक्षा जानबूझकर कम कर देती है, तो उसे मुद्रा का अवमूल्यन कहा जाता है। किसी संपति के मूल्य में किसी भी कारण से होने वाली धीरे-धीरे स्थायी कमी को मूल्य ह्रास कहते हैं।

 

Q.4. हस्तान्तरण भुगतान क्या है?
Ans. हस्तान्तरण भुगतान उसे कहते हैं, जिसमें सुरक्षात्मक तथा वैधानिक रूप से नगद रूपयों का लेन-देन हाथों-हाथ नहीं होता है। यह भुगतान मोबाइल या चेक या अन्य किसी साध न द्वारा किया जाता है। ऐसा भुगतान परिसंपत्तियों, उत्पादन तथा सेवाओं में आजकल अधिक प्रयुक्त हो रहा है।

 

Q.5. सीमान्त उत्पाद और कुल उत्पाद के बीच क्या सम्बन्ध है?
Ans. परिवर्ती अनुपातों के नियम के अनुसार सीमान्त उत्पाद (MP) और कुल उत्पाद (TP) में गहरा संबंध है। सीमान्त उत्पाद के कारण ही कुल उत्पाद में परिवर्तन होता है। सीमान्त उत्पाद एवं कुल उत्पाद में निम्न संबंध है-जब कुल उत्पाद तेजी से बढ़ता है तब सीमान्त उत्पाद भी बढ़ता है। जब कुल उत्पाद अधिकतम होता है, तब सीमान्त उत्पाद शून्य हो जाता है। जब कुल उत्पाद घटता है तब सीमान्त उत्पाद ऋणात्मक हो जाता है। जब कुल उत्पाद घटती दर से बढ़ता है तब सीमान्त उत्पाद कम होता है।

 

Q.6. एक वस्तु की माँग को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों को बताइए।
Ans. एक वस्तु की माँग को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक निम्नलिखित हैं –
1. उपभोक्ता की आय, पसन्द और आदतें,
2. स्थानापन्न वस्तुओं की संख्या,
3. व्यय का अनुपात,
4. वस्तु की प्रकृति,
5. वस्तु के विभिन्न प्रयोग तथा
6. समय अन्तराल

 

Q.7. हरित सकल राष्ट्रीय उत्पाद क्या है?
Ans. हरित सकल राष्ट्रीय उत्पाद की अवधारणा का विकास आर्थिक विकास के मापक के रूप में किया जा रहा है। सकल राष्ट्रीय उत्पाद को मानवीय कुशलता को मापने के लायक इसी संदर्भ में हरित सकल राष्ट्रीय उत्पाद आर्थिक संवृद्धि की कसौटी, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकशील विदोहन और विकास के हित लाभों के समान वितरण पर जोर देती है। अर्थात् सकल राष्ट्रीय उत्पाद का संबंध प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग, संरक्षण एवं समाज के विभिन्न वर्गों में उनके न्यायोजित बँटबारे से है।

 

Q.8. गुणक की अनुकूल और प्रतिकूल प्रक्रिया क्या है?
Ans. गुणक के अनुकूल प्रतिक्रिया के अन्तर्गत निवेश में होनेवाली वृद्धि के कारण आय में कई गुणा अधिक वृद्धि होती है जबकि गुणक के प्रतिकूल प्रक्रिया के अन्तर्गत निवेश में प्रारंभिक कमी के कारण आय में कई गुणा अधिक कमी होती है।

 

Q.9. मिश्रित अर्थव्यवस्था की दो विशेषताओं को लिखें।
Ans. मिश्रित अर्थव्यवस्था की दो विशेषताएँ निम्न हैं –
(i) मिश्रित अर्थव्यवस्था में निर्माता और उपभोक्ता अधिकांश निर्णयों में स्वतंत्रता का अनुभव करते हैं। इस प्रणाली में, निजी क्षेत्र की पहल को हमेशा प्रोत्साहित किया जाता है।
(ii) मिश्रित अर्थव्यवस्था में कुछ ही आर्थिक क्षेत्रों में सरकार का अंकुश रहता है।

 

Q.10. मुद्रा की विशेषताएँ क्या हैं?
Ans. मुद्रा की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं
(i) मुद्रा विनिमय के माध्यम का कार्य करती है।
(ii) मुद्रा मूल्य के माप का कार्य करती है।
(iii) मुद्रा से मूल्य का संचय होता है।
(iv) मुद्रा स्थगित भुगतानों का माप है।

All Study Material of  Class 12th Economics (अर्थशाश्त्र )

Here, In this post, We are going to cover All the chapters of class 12 Economics. Here we will discuss all the questions of Economics whether it is objective paper subjective one by one in hindi.

 S.N Economics New Batch 2022
A व्यष्टि अर्थशाश्त्र
1 Chapter 1
2 Chapter 2
3 Chapter 3
4 Chapter 4
5 Chapter 5
 B समष्टि अर्थशाश्त्र
 1 Chapter 1
 2 Chapter 2
 3 Chapter 3
4 Chapter 4
 5 Chapter 5

Bihar Board Class 12th Economics

For Anything Join Telegram Property Technology in the Era of COVID - Ventech
Live Class Subscribe (12th Arts) Property Technology in the Era of COVID - Ventech
Competitive Exam (After 12th) Property Technology in the Era of COVID - Ventech

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page