12th History VVi Subjective Question Answer Bihar board 2022

12th History VVi Subjective Question Answer Bihar board 2022 || 12th History Subjective Question 2022 Bihar

12th History VVi Subjective Question Answer Bihar board 2022, TOP-15 Most VVi Subjective Question 2022 for Board Exam 20222, class 12 itihas ka objective question, 12th history questions for board exam

Class-12th History (इतिहास)

Top 15 V.V.i Subjective Question Answer

1. रेहलां पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। (Write a short note on Rehala.)

Ans – मोरक्को निवासी इब्नबतूता ने अपनी भारत यात्रा के बाद स्वदेश लौटने पर यात्रा वृतांत लिखा। इब्नबतूता ने रेहला में तुगलक को कठोर एवं निर्दयी शासक बताया है। उसने छोटे-छोटे अपराधों के लिए अपराधियों का अंग काट लेने की बात कही है। किसी गलतफहमी का शिकार होकर इब्नबतुता को भी कारागार में डाल दिया गया था। बाद में गलतफहमी दूर होने पर उसे राजकीय सेवा में लेकर दिल्ली का काजी नियुक्त किया था। दूसरी तरफ उसकी धार्मिकता की प्रशंसा करते हुये सच्चा मुसलमान बताया है।

 

2. पुरातत्व से आप क्या समझते हैं? (What do you understand by Archaeology ?) [2019A]

Ans – पुरातत्व ऐतिहासिक स्त्रोत होता है। उत्खनन से प्राप्त सभी सामग्रियों को पुरातत्व कहा जाता है। इसमें मूर्तियों, शिलालेख, अस्थि अवशेष, मिट्टी के बर्तन, सिक्के, पाषाण उपकरण आदि आते हैं। ये सभी चीजें जिस कालखंड की होती है उस कालखंड की प्राथमिक ऐतिहासिक स्रोत मानी जाती है।

 

3. किताब-उल-हिन्द पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।(Write a short note on Kitab-ul-Hind.)

Ans – अरबी में अलबरूनी द्वारा लिखी गई यह पुस्तक कुल 80 अध्यायों में विभक्त है। इस पुस्तक में अनेक महान व्यक्तियों, दार्शनिकों एवं वैज्ञानिकों के विषय में लिखा है। यह एक विशाल ग्रन्थ है जिसमें भारतीय धर्म, दर्शन, त्योहार, खगोल विद्या, रीति-रिवाज, परम्पराओं, सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन, माप-तौल की विधियाँ, मूर्तिकला, कानून, प्रान्तों की सीमाओं नदियों आदि की जानकारी मिलती है। इसके 80 अध्यायों में से अधिकांश नक्षत्र विद्या विषय की विषय वस्तु पर आधारित है। इसके 9वें अध्याय में जाति -प्रथा एवं वर्ण व्यवस्था पर प्रकाश डाला है। 64वें अध्याय में जातियों के अनुष्ठानों एवं रीति-रिवाजों का वर्णन है। 69वें अध्याय में भारतीय स्त्रियों की स्थिति का वर्णन है।

 

4. हड़प्पा सभ्यता की जल निकासी प्रणाली की क्या विशेषताएँ थी? (What were the features of the Drainage system of Harappan civilization?) [2020A]

Ans- हड़प्पा सभ्यता की जल निकास प्रणाली काफी विकसित थी। नगरों में नियोजित जल निकास प्रणाली आधुनिक नगर योजना के समान थी। यहाँ के नगरों में घरों, नालियों एवं सड़कों का एक साथ नियोजित रूप से निर्माण कराया गया था। सड़कों की तरह नालियाँ भी एक दूसरे की समकोण पर काटती थीं। घरों से पानी गली के नाली में तथा वहाँ से शहर के मुख्य नाली में जाती थी। नालियों में जगह-जगह चहबच्चे बने होते थे जिससे कूड़ा-कचरा मुख्य नाले में नहीं जाता था।

 

5. मौर्यकालीन स्तंभों पर एक लघु लेख लिखिए। (Write short note on Mauryan pillars)

Ans – मौर्यकाल की सर्वश्रेष्ठ कलाकृति स्तंभों तथा उनके शीर्ष पर पशु आकृतियों का निर्माण है। इन स्तंभों का निर्माण अशोक द्वारा कराया गया था। इन पर उसकी ‘धम्म’ लिपि अंकित है। इन्हें साम्राज्य के विभिन्न भागों में मुख्य मार्गों पर अवस्थित किया गया था। इनमें से जो स्तंभ आज दिल्ली, प्रयाग, लौरिया-अरेराज, लौरियानन्दनगढ़ तथा रामपूरवा में है। उन पर अशोक के प्रमुख लेख अंकित है। लुम्बिनी, साँची, सारनाथ, कौशाम्बी आदि स्थानों पर प्राप्त स्तंभों पर उसके लघु लेख प्राप्त होते थे।

स्तंभों का निर्माण उच्च कोटी के अभियांत्रिकी कला को प्रदर्शित करता है। पहाड़ों से विशाल खण्ड को काटा गया है और संपूर्ण सतह को अत्यंत बारिकी और परिशुद्धता के साथ तराशा गया है। एक पाषाण खण्ड से चालीस फीट स्तंभ को शुद्धता के साथ तराशना निश्चित ही आश्चर्यजनक है और मौर्य कलाकार के अभियांत्रिकी ज्ञान की पूर्णता का सर्वोत्तम उदाहरण प्रतीत होता है।

 

6. मौर्यकालीन कला एवं स्थापत्य का वर्णन करें। (Discuss the Mauryan art and architecture) [2019A]

Ans – मौर्यकालीन कला एवं स्थापत्य का सर्वश्रेष्ठ नमूना इस समय के स्तम्भ एवं यक्षिणी की मूर्ति है। साँची, सारनाथ आदि जगहों पर मौर्यकालीन स्तूप मिले हैं। इस समय मूर्ति निर्माण में गांधार एवं मथुरा शैली का विकास हुआ। अशोक द्वारा 84 हजार बौद्ध स्तूपों तथा विहार का निर्माण करवाया गया था। इस काल में पर्वतों को काटकर गुहा गृहों का भी निर्माण हुआ बराबर की पहाड़ियों एवं नागार्जुनी पहाड़ियां ये आज भी हैं।

 

7. अभिलेख किसे कहते हैं? (What is called inscription ?) (2020A)

Ans – अभिलेख पत्थर, धातु आदि की सतहों पर उत्कीर्ण किये गये पाठन सामग्री को कहते हैं। इसका प्रयोग प्राचीन काल से ही हो रहा है। यह मुख्य रूप से शासकों का राज्यादेश होता था। सबसे प्राचीन अभिलेख अशोक के प्रस्तर अभिलेख है। सोना, चाँदी, पीतल, ताँबा, लोहा आदि पर लिखित अभिलेख पाये गये हैं। अभिलेख किसी भी कालखंड के जानकारी प्राप्त करने का प्राथमिक स्त्रोत माना जाता है।

 

8. किन्हीं दो गुप्तकालीन मंदिरों के नाम एवं स्थान को लिखें। [BSEB 2019A) 

(Write the name and place of any two temples of Gupta period.)

Ans – गुप्तकालीन दो मंदिरों के नाम एवं स्थान निम्न हैं :

(i) देवगढ़ के दशावतार मंदिर – यह वैष्णव धर्म से संबंधित सबसे महत्वपूर्ण मंदिर है।

(ii) भूमरा का शिव मंदिर – यह शैव धर्म से संबंधित सबसे महत्वपूर्ण मंदिर है।

 

9. कलिंग युद्ध का अशोक पर क्या प्रभाव पड़ा? (What impact had Kalinga war on Ashoka ?) [2020A]

Ans – कलिंग युद्ध का अशोक पर निम्न प्रभाव पड़ा:

(i) अशोक ने साम्राज्य विस्तार की नीति का परित्याग कर दिया।

(ii) इसने अहिंसा, सत्य, प्रेम, दान, परोपकार आदि का रास्ता अपनाया।

(iii) अशोक बौद्ध धर्म का अनुयायी बन गया।

(iv) बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार पुरे देश के साथ-साथ विदेशों में भी किया।

 

10. महाभारत के लेखक कौन था? (Who was the writer of Mahabharta ?)

Ans – ऐसा माना जाता है कि महाभारत की मूल कथा के रचयिता भाट सारथी थे, जिन्हें सूत कहा जाता था। ये सूत्त क्षत्रिय योद्धाओं के साथ युद्ध क्षेत्र में जाते थे व उनकी विजय एवं उपलब्धियों को काव्यरूप में प्रस्तुत करते थे। मूल महाभारत में प्रारंभ में 10,000 से कम श्लोक थे बाद में यह बढ़कर 1 लाख से भी अधिक हो गया। इसके रचयिता महर्षि व्यास थे।

 

11. प्राचीन भारत में महिलाओं के सम्पत्ति संबंधित अधिकार का वर्णन कीजिए। (Describe the Property Right of Women in Ancient India.)

Ans – ऋग्वैदिक काल में परिवार की सम्पत्ति पर पिता का एकाधिकार होता था, पिता की मृत्यु के पश्चात् यह अधिकार पुत्र को मिलता था।

महाभारत में स्त्री को चल सम्पत्ति पर अधिकार था और वह स्वयं भी चल सम्पत्ति समझी जाती थी और उसे किसी अन्य को उपहार स्वरूप दिया जाता था। महाभारत में युधिष्ठिर ने द्यूत क्रीडा के समय अपनी पत्नी द्रोपदी को दाँव पर लगाया और हार गया था। पारिवारिक सम्पत्ति पर स्त्री का कोई स्वतंत्र अधिकार नहीं था।

 

12. गोत्र से आप क्या समझते हैं? (What do you know about Gotra ?)

Ans – लगभग 1000 ई०पू० में गोत्र प्रथा अस्तित्व में आया। प्रत्येक गोत्र किसी ऋषि के नाम पर होता था। उस गोत्र के सदस्य उसी ऋषि के वंशज माने जाते थे। एक ही गोत्र के सदस्य आपस में विवाह नहीं कर सकते थे। विवाह के पश्चात् स्त्रियों का गोत्र पिता के स्थान पर पति का गोत्र माना जाता था। परंतु सातवाहन इसके अपवाद कहे जा सकते हैं। पुत्र के नाम के आगे माता का गोत्र होता था। उदाहरण के लिए गौतमी पुत्र शातकर्णी। अर्थात् विवाह के पश्चात् भी सातवाहन रानियों ने अपने पति के स्थान पर पिता का गोत्र ही अपनाया।

 

13. बौद्ध धर्म के महायान और हीनयान के सिद्धांत में क्या अंतर है? (What are the basic differences between the principle of Mahayan and Hinyan of Buddhism ? )

Ans – हीनयान सम्प्रदाय महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं पर आधारित है, यह सम्प्रदाय महात्म बुद्ध को एक महापुरुष के रूप में स्वीकारता है। हीनयान में ज्ञान को प्रमुख स्थान दिया गया है तथा व्यक्ति को निर्वाण की प्राप्ति करना उद्देश्य बताया गया है।

     महायान सम्प्रदाय में महात्मा बुद्ध के अतिरिक्त बोधिसत्वों की शिक्षाओं को शामिल किया गया तथा महात्मा बुद्ध को एक सर्वशक्तिमान देवता माना गया है। महायान सम्प्रदाय में ज्ञान के स्थान पर करुणा को अधिक महत्त्व दिया गया है। महायान सम्प्रदाय के अनुयायी बोधिसत्व को आदर्श मानते हुए गृहस्थ जीवन को अधिक महत्त्व दिया है।

 

14. सगुण एवं निर्गुण भक्ति में क्या अंतर है? (What is the difference between Sagun and Nirgun Bhakti ?) [2020A]

Ans –  सगुण भक्ति वाले भक्त भगवान को मनुष्य या उनके कई रूपों में मूर्ति बनाकर उनकी पूजा करते हैं।

     निर्गुण भक्ति में भक्त भगवान को अद्वैत, अविनाशी, चराचर का रचनाकार मानते हुए इनके अविनाशी स्वरूप की आराधना करते हैं।

 

15. चिश्ती संप्रदाय के तीन प्रमुख संतों का संक्षिप्त परिचय दें। (Give a brief introduction of three main Chistisaints.)

Ans-

(i) ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती – यह 1113 में मध्य एशिया में जन्मे थे। मुसलमान महात्माओं में इनका नाम विशेष प्रसिद्ध है।

(ii) शेख निजामुद्दीन औलिया- देहली में स्थित प्रसिद्ध दरगाह, जिस पर कि प्रतिवर्ष मेले के अवसर पर बड़ी संख्या में हिन्दू तथा मुसलमान आते हैं।

शेख निजामुद्दीन मुहम्मद तुगलक के समकालीन थे। अपने समय की जनता पर शेख साहब का बहुत प्रभाव था।”

(iii) बाबा फरीद – काबुल के राजवंश में पैदा होकर यह मुल्तान में रहा करते थे। बाबा फरीद मनुष्य मात्र से प्रेम करने की शिक्षा देते थे। इनसे केवल मुसलमान ही नहीं वरन् हिन्दू भी बहुत प्रभावित थे।

Class 12th History Chapter By Chapter Objective Question

 

 S.N Chapter Name
 1 ईटें, मनकें तथा अस्थियाँ : हरप्पा सभ्यता
 2 राजा किसान और नगर : आरम्भिक राज्य और अर्थव्यवस्थाएँ 
 3 बंधुत्व , जाती तथा वर्ग : आरम्भिक समाज 
 4 विचारक , विशवाश और इमारतें : सांस्कृतिक विकास  
5 यात्रियों के नज़रिए : समाज के बारे में उनकी समझ 
 6  भक्ति सूफ़ी परम्पराएँ : धार्मिक विश्वासों में बदलाव और श्रद्धा ग्रंथ  
7 एक साम्राज्य की राजधानी : विजयनगर  
8 किसान , ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुग़ल दरबार 
9 शासक और इतिवृत्त  : मुग़ल दरबार  
10 उपनिवेशवाद और देहांत : सरकारी अभिलेखों का अद्ध्ययन 
11 विद्रोही और राज : 1857 का आंदोलन और उसके व्याख्यान 
12 औपनिवेशिक शहर : नगर , योजना , स्थापत्य  
13 महात्मा गांधी और राष्ट्रीय आंदोलन : सविनय अवज्ञा और उससे आगे  
14 विभाजन को समझना : राजनीति , स्मृति , अनुभव  
15 संभीधान का निर्माण : एक नए युग की शुरुआत 

Any Socal Media Link

For Anything Join Telegram Property Technology in the Era of COVID - Ventech
Live Class Subscribe (12th Arts) Property Technology in the Era of COVID - Ventech
Competitive Exam (After 12th) Property Technology in the Era of COVID - Ventech

12th history objective question, 12th history objective question answer, history 12th ka objective, 12th history objective question 2022, 12th history objective question 2022, 12th history objective question answer, bihar board 12th history objective question
12th history ka objective question answer, 12 history objective question, 12th history subjective question 2022 pdf, 12th history ka objective question answer, 12th history question and answer.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page