Sidhu Moose Wala Death Reason in hinidi : सिद्धू मूसेवाला को गोली क्यों मारा और किसने मारा ?
Shubhdeep Sing Sidhu के बारे में :
नाम (Name) | सिद्धू मूसे वाला |
वास्तविक नाम (Real Name) | शुभदीप सिंह सिद्धू |
उपनाम (Nickname) | सिद्धू |
उम्र (Age) | 29 वर्ष (2022 तक) |
जन्म तारीख (Date of birth) | 11 जून 1993 |
जन्म स्थान (Place of born) | मूसा, मनसा, पंजाब, भारत |
धर्म (Religion) | सिख धर्म |
जाति (Cast) | जाट |
शिक्षा (Education) | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री |
गृहनगर (Hometown) | मूसा, मनसा, पंजाब, भारत |
भाषा (Language) | हिंदी, पंजाबी, अंग्रेजी |
ऊंचाई (Height) | 6 फीट 1 इंच |
वजन (Weight) | 85 किलोग्राम |
आँखों का रंग (Eye Color) | काला |
बालो का रंग( Hair Color) | काला |
शौक (Hobbies) | संगीत बनाना, यात्रा करना |
पेशा (Profession) | गायक, रैपर और अभिनेता |
डेब्यू (Debut) | गीतकार: लाइसेंस- निंजा द्वारा गायन (युगल): गुरलेज़ अख्तर के साथ बिलोंग करदा |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | अविवाहित |
मरने की तारीख (Date of Death) | 29 मई 2022 |
मरने का कारण (Death Reason) | अनजान शख्स ने मारी गोली |
मृत्यु का कारण | गोली मारकर हत्या |
व्यवसाय | गायक ,गीतकार ,अभिनेता |
कार्यकाल | 2016 – 2022 |
राजनीतिक पार्टी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
Sidhu Moose Wala Shot Dead
पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसे वाला के बीच सड़क हत्याकांड कांड में 30 राउंड फायरिंग गोली लगने के कारण हुई मौत | राज्य सरकार ने कल ही हटाई थी सुरक्षा | सिद्धू मूसे वाला इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे , जिसके बाद उन्हें मानसा जिले के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था | पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसे वाला कि आज शाम मानसा जिले के कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी | बदमाशों ने सिद्दू मूसे वाला को सड़क के बीचो बीच 30 राउंड फायरिंग की | सिद्दू मूसे वाला को घायल हालत में मानसा जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया | जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | मुसेवाला जिस समय हमला हुआ था उस वक्त वह अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे | घटना के समय उनके साथ एक अन्य लोग मौजूद थे | उनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि पंजाब सरकार द्वारा सिक्योरिटी वापस लेने के एक ही दिन बाद उनके हत्या की खबर सामने आई।
UP Board Result 2022 – Click here
सिद्धू मूसे वाला के हत्या की खबर ने पूरे राजनीति जगत में हड़कंप मचा दिया। सूत्रों के हिसाब से बताया कि घटना मानसिक जिले (Mansa District) की है | यहां कुछ अज्ञात लोगों ने मुसे वाला पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी | इस घटना के बाद आनन-फानन में सिद्धू मूसेवाला को मानसा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दी | तो आप सभी को बता दें की सिद्धू मूसे वाला ने मानसा के कांग्रेस के टिकट पर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था |उन्हें आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला उन्हें 63,330 वोटों से हराया था।
पिछले साल हुए थे कांग्रेस में शामिल
मानसा जिले के ऐक गांव मूसा के रहने वाले सिद्धू मुसेवाले, पिछले साल (november) मैं कांग्रेस मै शामिल हुआ था | कांग्रेस के तरफ से उन्हें मनसा विधासभा का सीट से उन्हें टिकट दिया गया था। गौरतलब है कि हत्या का यह मामला पंजाब सरकार द्वारा पंजाबी गायक सिद्धूमूसेवाला सहित कुल 424 लोगों को सिक्योरिटी वापस लेने के 1 दिन बाद सामने आया। पिछले महीने सिद्धू ने अपने गाने बलि का बकरा में आम आदमी पार्टी और उसके समर्थकों को निशाना बनाया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था | गायक ने अपने गाने में आम आदमी पार्टी (AAP) समर्थकों को गद्दार और देशद्रोही करार दिया था |
विवादित गायकों में थी मुसेवाला की गिनती
11 जून 1993को जन्मे सुखदीप सिंह लखीमपुर सिद्दू मूसे वाला की फैन फॉलोइंग लाखों में है | वह अपने रैप सोंग के लिए जाने जाते थे , सिद्धू मूसे वाला ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल किए थे | उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में संगीत सीखा था। जिसके बाद वह कनाडा चले गए थे। सिद्धू की गिनती विवादित पंजाबी सिंगर्स में की जाती है | साल 2019 सितंबर में रिलीज हुआ उनका एक सॉन्ग जट्टी जॉनी मोड़ दी बंदूक वर्गी ने 18वीं सदी सीख योद्धा माई भागो को लेकर एक विवाद को जन्म दिया था। सिद्धू पर इससे योद्धा की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया था | हालांकि उन्हें बाद में इसके लिए माफी मांगनी पड़ी थी |
सिद्धू मूसे वाला अपने कैरियर की शुरुआत निंजा द्वारा गाए गीत (लाइसेंस ) के गीत लिखने के साथ किया और जीवन नामक युगल गीत पर अपने गायन कैरियर की शुरुआत की थी | उन्होंने डीएवी कॉलेज फेस्ट में परफॉर्म किया था |
Sidhu Moose Wala Death Reason in hinidi
हमलावरों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की। सिद्धू मूसेवाला के भी कई गोलियां लगी, वहीं उनके एक साथ ही घायल हो गए। सिद्धू मूसेवाला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धू मूसेवाला की हत्या का इल्जाम राजस्थान के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अपने गैंग के सिर लिया है।
Sidhu Moose Wala Death Reason in hinidi