Class 12th History Chapter 5 Subjective Questions

Class 12th History Chapter 5 Subjective Questions

विदेशी यात्रियों के विवरणों के अनुसार मध्यकालीन समाज

1. भारत आने वाले दो विदेशी यात्री एवं उनके यात्रा वृत्तान्तों के नाम लिखें। (Write the names of two foreign travellers and their travel accounts) 2020A]

Ans – भारत आने वाले दो विदेशी यात्री एवं उनके यात्रा वृतांत निम्न हैं :

(i) अलबरूनी किताब-उल-हिंद, (ii) इब्नबतूता- रेहला

 

2. कॉलिन मैकेजी कौन थे? (Who is coline Mecanzi ? )

Ans – 1754 ई० में जन्में कॉलिन मैकेन्जी ने एक अभियंता, सर्वेक्षक तथा मानचित्रकार के रूप में प्रसिद्धि हासिल की। 1815 में उन्हें भारत का पहला सर्वेयर जनरल बनाया गया और 1821 में अपनी मृत्यु तक वे इस पद पर बने रहे। भारत के अतीत को बेहतर ढंग से समझने और उपनिवेश के प्रशासन को आसान बनाने के लिए उन्होंने इतिहास से संबंधित स्थानीय परम्पराओं का संकलन तथा ऐतिहासिक स्थलों का सर्वेक्षण करना आरंभ किया। विजयनगर के कानूनों और रीति-रिवाजों के विषय में महत्त्वपूर्ण जानकारी दी है।

 

3. रेहलां पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। (Write a short note on Rehala.)

Ans – मोरक्को निवासी इब्नबतूता ने अपनी भारत यात्रा के बाद स्वदेश लौटने पर यात्रा वृतांत लिखा। इब्नबतूता ने रेहला में तुगलक को कठोर एवं निर्दयी शासक बताया है। उसने छोटे-छोटे अपराधों के लिए अपराधियों का अंग काट लेने की बात कही है। किसी गलतफहमी का शिकार होकर इब्नबतुता को भी कारागार में डाल दिया गया था। बाद में गलतफहमी दूर होने पर उसे राजकीय सेवा में लेकर दिल्ली का काजी नियुक्त किया था। दूसरी तरफ उसकी धार्मिकता की प्रशंसा करते हुये सच्चा मुसलमान बताया है।

Class 12th History Short & Long Questions Chapter By Chapter : Click here

 

4. बर्नियर ने सती प्रथा का वर्णन कैसे किया है? ( How is Sati system described by Burneir ?)

Ans – बर्मियर सहित प्रायः सभी यात्रियों ने भारत में महिलाओं की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया। वस्तुतः पश्चिम की महिलाओं की स्थिति एवं पूर्व की महिलाओं की स्थिति में भिन्नता दर्शाने का एक महत्त्वपूर्ण बिन्दु था। सती प्रथा भारतीय समाज की एक ऐसी बुराई थी जो अन्य देशों में प्रचलित नहीं थी। बर्नियर बताता है कि भारत में कुछ महिलाएँ प्रसन्नता से सती होती थीं एवं में कुछ महिलाओं को सती होने के लिए बाध्य किया जाता था। बर्नियर अपने यात्रा वर्णन के द्वारा एक बार फिर यूरोपीय श्रेष्ठता एवं भारत में बुराई को प्रमाणित करना चाहता था।

 

5. किताब-उल-हिन्द पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।(Write a short note on Kitab-ul-Hind.)

Ans – अरबी में अलबरूनी द्वारा लिखी गई यह पुस्तक कुल 80 अध्यायों में विभक्त है। इस पुस्तक में अनेक महान व्यक्तियों, दार्शनिकों एवं वैज्ञानिकों के विषय में लिखा है। यह एक विशाल ग्रन्थ है जिसमें भारतीय धर्म, दर्शन, त्योहार, खगोल विद्या, रीति-रिवाज, परम्पराओं, सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन, माप-तौल की विधियाँ, मूर्तिकला, कानून, प्रान्तों की सीमाओं नदियों आदि की जानकारी मिलती है। इसके 80 अध्यायों में से अधिकांश नक्षत्र विद्या विषय की विषय वस्तु पर आधारित है। इसके 9वें अध्याय में जाति -प्रथा एवं वर्ण व्यवस्था पर प्रकाश डाला है। 64वें अध्याय में जातियों के अनुष्ठानों एवं रीति-रिवाजों का वर्णन है। 69वें अध्याय में भारतीय स्त्रियों की स्थिति का वर्णन है।

 

6. दास प्रथा के संबंध में इजबतुता का विवरण दें। (Give Ibnebatuta’s view on slavery system.)

Ans – इब्नबतुता ने अपने यात्रा वृतांत में दास प्रथा का जिक्र किया है। उसने लिखा है कि बाजार में जानवरों की तरह दासों की खरीद-बिक्री होती थी। दास उपहार स्वरूप भी दिये जाते थे। स्वयं इब्नबतुता ने मुल्तान के गवर्नर को ‘दास’ और ‘घोड़ा’ भेंटस्वरूप प्रदान किये थे। दासों की अलग-अलग श्रेणियाँ थीं। कुछ दास सुल्तान की खास सेवा के लिए रखे जाते थे, कुछ गायन और संगीत में निपुण होते थे तो कुछ गुप्तचरी के कार्य में दक्ष होते थे। यह अमानवीय प्रथा विश्व के कई देशों में प्रचलित थी।

 

7. फ्रांसिस बुकानन कौन थे? (Who was Francis Buchanan?)

Ans – फ्रांसिस बुकानन वेलेजली का शल्य चिकित्सक बनकर भारत आया था। उसने कलकत्ता में एक चिड़ियाघर स्थापित किया जो बाद में अलीपुर चिड़ियाघर कहलाया। वह न तो इतिहासकार था और न ही सर्वे अधिकारी फिर भी उसने बंगाल सरकार के निवेदन पर कंपनी के क्षेत्राधिकार वाली भूमि का सर्वे किया था। उसके सर्वे तत्युगीन इतिहास का अच्छा स्रोत है। बुकानन इतिहासकार न होते हुए भी उसकी दृष्टि ऐतिहासिक थी। उसके विवरणों को यदि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अध्ययन किया जाये तो उससे अनेकानेक ऐतिहासिक तथ्य प्राप्त किये जा सकते थे। भारत आनेवाले विदेशी यात्रियों की तरह उसने प्रत्येक घटना का आँखों देखा हाल प्रस्तुत करने का भरसक प्रयास किया था।

Class 12th History Chapter 5 Subjective Questions

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page