Class 12th History Chapter 3 Subjective Questions

Class 12th History Chapter 3 Subjective Questions

Chaptet 3 बंधुत्व, जाति तथा वर्ग

आरंभिक समाज

(लगभग 600 ईसा पूर्व से 600 ईसवी)

 

1. श्रीमद्भगवद्गीता का एक अति संक्षिप्त परिचय दें। (Give a very brief introduction of Shrimad Bhagavadgita)

Ans – महर्षि वेद व्यास ने श्रीमद्भावगद्गीता की रचना की। इसमें कुरूक्षेत्र के मैदान में श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को कर्म करने की प्रेरणा दी गई है। इसमें कहा गया है कि धर्म के रास्ते पर चलते हुए मनुष्य को अपना कर्म करना चाहिए। कर्म फल की चिंता न करें क्योंकि ईश्वर आपके कर्मों का फल अवश्य देगा। अर्जुन को क्षत्रियोचित कर्म युद्ध करने की प्रेरणा दी गई जिसके परिणामस्वरूप महाभारत युद्ध हुआ।

Class 12th History Short & Long Questions Chapter By Chapter : Click here

 

2. महाभारत के लेखक कौन था? (Who was the writer of Mahabharta ?)

Ans – ऐसा माना जाता है कि महाभारत की मूल कथा के रचयिता भाट सारथी थे, जिन्हें सूत कहा जाता था। ये सूत्त क्षत्रिय योद्धाओं के साथ युद्ध क्षेत्र में जाते थे व उनकी विजय एवं उपलब्धियों को काव्यरूप में प्रस्तुत करते थे। मूल महाभारत में प्रारंभ में 10,000 से कम श्लोक थे बाद में यह बढ़कर 1 लाख से भी अधिक हो गया। इसके रचयिता महर्षि व्यास थे।

 

3. महाभारत युद्ध पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। (Write short notes on mahabharat war.)

Ans – महाभारत युद्ध कुरुक्षेत्र में कौरवों और पाण्डवों के मध्य कुरू साम्राज्य के सिंहासन की प्राप्ति के लिए लड़ा गया युद्ध था। यह प्राचीनकालीन भारत का सबसे बड़ा युद्ध था। यह युद्ध 18 दिनों तक चला था। इसमें कौरवों की तरफ से भीष्म पितामह, कर्ण, द्रोणाचार्य, कृपाचार्य, अस्वस्थामा, धृतराष्ट्र के सौ पुत्र आदि थे तो पांडवों की तरफ से पाँच पांडव, अभिमन्यु, घटोत्टकच आदि थे। अर्जुन के सारथी भगवान श्रीकृष्ण थे। इसमें पांडवों की विजय हुई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page